कोरोना टीका सबके लिए, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में छूट का पोप फ्रांसिस ने किया समर्थन
12वें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले, पोप फ्रांसिस ने COVID-19 टीकों के लिए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ( Intellectual propertY Rights) में छूट के लिए समर्थन बढ़ाया है।
वेटिकन सिटी, 11, जून : विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप तो पहले जैसा नहीं है, लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है। खतरा अभी गया नहीं है। हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि, कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलकर लोगों को डरा रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए मात्र टीका (Vaccine) ही सहारा है। ऐसे में आम जनमानस तक इसकी पहुंच कैसे सुनिश्चित हो इस पर बहस जारी है।

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में छूट का समर्थन
12वें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ-WTO- World Trade Organisation) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले, पोप फ्रांसिस ( Pope Francis) ने COVID-19 टीकों के लिए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ( Intellectual propertY Rights) में छूट के लिए समर्थन बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र निकाय से सभी लोगों के लिए कोरोना वायरस शॉट्स तक पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों को अपनाने के लिए कहा है।
छूट मिलनी चाहिए
इसके अलावा, दुनिया भर के सैकड़ों नागरिक समाज संगठनों ने ट्रिप्स (Intellectual property-TRIPS) में छूट के लिए समर्थन का आग्रह किया, एक ऐसा उपाय जो जीवन रक्षक टीकों और अन्य स्वास्थ्य उत्पादों तक पहुंच का विस्तार करेगा।
प्रस्ताव का विरोध
हालांकि, यूरोपीय संघ ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के व्यापार-संबंधित पहलुओं (TRIPS) पर समझौते के तहत कुछ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी नियमों में अस्थायी रूप से छूट देने के लिए विश्व व्यापार संगठन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का विरोध किया है।
12 जून को विश्व व्यापार संगठन की बैठक से पहले, जिनेवा में वार्ताकारों ने दो मसौदा पर अपने कार्य को अंतिम रूप दिया, जिसमें बौद्धिक संपदा (आईपी) प्रतिक्रिया सहित COVID-19 महामारी के लिए विश्व व्यापार संगठन की प्रतिक्रिया निर्धारित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications