भारत में 19 साल की उम्र तक कोविड-19 इंफेक्शन की दर ज्यादा, WHO की स्टडी में टीके को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
जिनेवा, 8 अक्टूबर: भारत में बच्चों, किशोरों और महिलाओं में कोविड-19 के इंफेक्शन की दर ज्यादा है। यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी एक शोध में पता चली है। शोध में पाया गया है कि इन लोगों में संक्रमण में इजाफा हुआ है। यही नहीं जिन लोगों को कोविड का टीका पड़ चुका है, उनमें भी इसके नॉन-वैरिएंट ऑफ कंसर्न (कम संक्रामक स्वरूप) की तुलना में डेल्टा वेरिएंट से संक्रमण की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं और मृत्यु दर भी अधिक है। इस हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी विज्ञान के तहत यह अपडेट जारी किया गया है। यह शोध वायरस के दोनों स्वरूपों नॉन-वैरिएंट ऑफ कंसर्न (कम संक्रामक स्वरूप-बी.1) और डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) से संक्रमित लोगों पर की गई है।

बच्चों-किशोंरों महिलाओं में संक्रमण की दर ज्यादा-स्टडी
डब्ल्यूएचओ की अपडेट के मुताबिक इसके लिए 9,500 कोविड-19 मरीजों की वायरल जिनोमिक सीक्वेंस का इस्तेमाल किया गया है। 'इसमें कम उम्र (0-19 वर्ष) के लोगों और महिलाओं में संक्रमण की संख्या बढ़ी है और डेल्टा वेरिएंट से वैक्सिनेशन के बाद भी ज्यादा मृत्य दर और ज्यादा संक्रमण की घटनाएं दर्ज की गई हैं।' हालांकि, इस स्टडी की समीक्षा होनी अभी बाकी है। राहत की बात ये है कि इस अपडेट के अनुसार वैश्विक स्तर पर हर हफ्ते संक्रमण की संख्या और मौतों का सिलसिला लगातार कम हो रहा है। यह ट्रेंड अगस्त महीने से ही देखा जा रहा है। 27 सितंबर, 2021 से 3 अक्टूबर, 2021 के बीच के हफ्ते में विश्व में सिर्फ 31 लाख से ज्यादा नए संक्रमण के केस और 54,000 से ज्यादा मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही दुनिया में कोविड संक्रमण के कुल केस 23.4 करोड़ से ज्यादा और मौतें 48 लाख से कुछ कम दर्ज हो चुके हैं।
पूरी दुनिया में कोविड के मामलों में गिरावट
हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस हफ्ते पिछले हफ्ते के मुकाबले कोविड के मामलों में 9% की गिरावट आई है, जबकि मौत उतनी ही हैं, जितनी की पिछले हफ्ते थी। यूरोपीय इलाकों के अलावा सभी क्षेत्रों में इस सप्ताह नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की है। अफ्रीकी क्षेत्र में यह गिरावट सबसे ज्यादा (43%) है तो दक्षिण-पूर्व एशिया में (19%) है।
भारत में रिकवरी रेट 97.96% हुई
अकेले भारत की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के कुल 21,257 नए मामले सामने आए हैं और 271 लोगों की इसकी वजह से मौत हुई है। देश में इस बीमारी से मौजूदा रिकवरी रेट 97.96% हो चुकी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications