WHO प्रमुख टेडरोस ने किया खुद को Self-Quarantine, जानिए क्यों?

वाशिंगटन। कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास, सभी इस महामारी से ग्रसित है, जब तक इस बीमारी की वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक खुद को सावधानीपूर्वक बचाकर रखना जरूरी है, इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अदनोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है, क्योंकि वो एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे।

Recommended Video

    Coronavirus Update: WHO Chief Tedros Adhanom ने खुद को किया Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    WHO प्रमुख टेडरोस ने किया खुद को Self-Quarantine

    इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोमवार को ट्वीट करके दी जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन WHO के प्रोटोकॉल के तहत वह घर से ही काम करेंगे, ऐसा करके ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है जो वायरस को हराने के लिए जरूरी है।

    डब्ल्यूएचओ ने जताई थी चिंता

    गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा है कि बीते सप्ताह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 20 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। महामारी शुरू होने के बाद यह सबसे कम समय में इतनी तेजी से बढ़े मामले हैं, जो कि अच्छा संकेत नहीं है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यूरोप में मृतकों की संख्या में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं भारत, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील और ब्रिटेन में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

    WHO प्रमुख टेडरोस ने किया खुद को Self-Quarantine, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे

    WHO ने ये भी कहा है कि दुनिया कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है और कुछ देश खतरनाक ट्रैक पर चल रह रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति का सामना कर रही है। जिनेवा में प्रेस कांफ्रेंस में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम ने आगाह करते हुए कहा था कि अगले कुछ महीने बहुत कठिन रहने वाले हैं इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    भारत में कोरोना के मामले 81.84 लाख के पार

    अगर भारत की बात करें तो देश में कोरोना के मामले 81.84 लाख के पार हो गए हैं, भारत में अबतक कोरोना के कुल 81,84,083 मामले सामने आए हैं जिनमें 5,70,458 ऐक्टिव केस हैं जबकि 74,91,513 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोरोना की वजह से 1,22,111 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बता दें कि 7 जुलाई के बाद देश में एक दिन में यह मौत का सबसे कम आंकड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+