वे 6 मुस्लिम देश कौन हैं जिनपर अमेरिकी आर्मी ने गिराए हजारों बम? ओबामा के आदेश से गई हजारों लोगों की जान

पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारतीय मुस्लिम अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर एक बयान को लेकर भारत की राजनीति गर्म हो गई है।

ओबामा ने 22 जून को एक इंटरव्यू में भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, तो उन्हें भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र करना चाहिए।

Countries bombed by the US

यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई जब ओबामा कार्यकाल में उनकी डिप्टी रहे जो बाइडेन ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण भेजा था और उन्होंने उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस बीच ओबामा के बयान पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया देखी गई। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के तंज के बाद अब भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ओबामा को निशाने पर लिया है। निर्मला सीतारमण ने भी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बराक ओबामा पर सवाल उठाए हैं।

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़े करना सही नहीं है। जबकि पूर्व राष्ट्रपति के शासन में छह मुस्लिम-बहुल देशों पर 26,000 से अधिक बम गिराए गए।

वित्त मंत्री ने सीरिया, यमन, सऊदी, इराक जैसे देशों का नाम लेते हुए कहा, मेरे पास स्पष्ट आंकड़ा नहीं है पर सात देशों के विरूद्ध युद्ध जैसे हालात बने। हजारों बम गिराए गए। ऐसे देश भारत के खिलाफ जब आरोप लगाते हैं तो उन पर कौन भरोसा करे।

आपको बता दें कि 2009 से 2016 तक अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। सितंबर 2014 में, सीएनएन ने उन देशों की एक सूची प्रकाशित की, जिन पर ओबामा प्रशासन के तहत अमेरिका द्वारा बमबारी की गई थी। इन देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, इराक और सीरिया हैं।

1. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान युद्ध अमेरिका का सबसे लंबा युद्ध कहा जाता है। इस युद्ध को और बढ़ाने की बराक ओबामा ने जिम्मेदारी ली। 2009 में पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने पूर्ववर्ती की तरह अफगानिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले का आदेश दिया। इस दौरान अमेरिका ने मानवयुक्त विमान और मानवरहित ड्रोन दोनों का उपयोग किया जिसमें कई स्थानीय नागरिक भी मारे गए।

2. पाकिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान की तरह, पाकिस्तान में भी अमेरिकी ड्रोनों द्वारा आतंकवादियों को निशाना बनाया गया। इस दौरान कई स्थानीय नागरिकों की मौतें भी हुईं। कई बार इसे लेकर पाकिस्तान सरकार अपने ही नागरिकों के गुस्से का शिकार बनी।

3. लीबिया

ओबामा के शासनकाल में मार्च 2011 में अमेरिका ने लीबिया पर हवाई हमले शुरू करना शुरू कर दिया। यह हमले लंबे समय तक चले लेकिन लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी की मौत के साथ ही अमेरिका ने बमबारी बंद कर दी।

4. यमन

अरब प्रायद्वीप में अल कायदा के खतरों का सामना करते हुए, ओबामा प्रशासन ने सशस्त्र ड्रोनों के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि की। अमेरिका ने यहां सैकड़ों हवाई हमले किए जिसमें आतंकवादियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी मारे गए।

5. सोमालिया

ओबामा काल में अमेरिकी ड्रोनों ने आतंकवादी नेटवर्क अल शबाब से जुड़े आतंकवादियों को निशाना बनाया।

6. इराक

मानवीय संकट और अमेरिकी हितों के लिए संभावित खतरों का हवाला देते हुए, ओबामा ने इराक में हवाई हमले शुरू करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही वे इराक में हवाई हमले का आदेश देने वाले लगातार चौथे राष्ट्रपति बन गए।

7. सीरिया

2013 में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद द्वारा नागरिकों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के बाद ओबामा ने हवाई हमले का आदेश देने की कगार पर आ गए थे। हालांकि इसले लिए संसद ने इनकार कर दिया जिसके बाद मजबूरन ओबामा को अपना कदम वापस खींचना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+