Coronavirus: लोगों को दिवालिया तक कर देगी चीन से आई महाआफत!

लंदन। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस महामारी ने अब तक 4000 से ज्‍यादा लोगों की जान ले ली है। वायरस अब तक दुनिया के 100 से ज्‍यादा देशों में पहुंच चुका है और एक लाख से ज्‍यादा लोग इससे संक्रमित है। ले‍किन एक और खतरा जो अब इस वायरस की वजह से दुनिया पर मंडरा रहा है, वह है आर्थिक संकट का। ब्रिटेन के अखबार द इडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविड-19 का लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर जो खतरा है, उससे कहीं ज्‍यादा खतरा अर्थव्‍यवस्‍था पर है।

corona-business

बिजनेस पर नजर आने लगा है असर

अखबार में उमर हसन नामक जर्नलिस्‍ट ने अपने आर्टिकल में कहा है कि जितने लोग वायरस की वजह से मारे जाएंगे, उससे कहीं ज्‍यादा इसकी वजह से दिवालिया होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। इसमें लिखा है कि वायरस की वजह से आपकी जिंदगी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं, कंपनियों को अतिरिक्‍त सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं और यह अब कहीं न कहीं बिजनेस को दिवालिया करने लगा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही अरबों-खरबों डॉलर बाजार से गायब हो गए हैं और यह सिर्फ झलक है। अगर सरकारों ने इसमें हस्‍तक्षेप नहीं किया तो फिर हालात और बिगड़ेंगे।

अब तक 4,389 लोगों की मौत

कोविड-19 की वजह से अब तक 4,389 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से अमेरिका में 31 जानें गई हैं। लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था को जो नुकसान होने वाला है वह इससे कहीं ज्‍यादा है। महामारी की वजह से स्‍टॉक मार्केट धड़ाम होने लगे है। हालात इस कदर बेकाबू होने वाले हैं कि रूस और सऊदी अरब के बीच तेल को लेकर जंग छिड़ने को है और सीरिया में जारी गृह युद्ध भी कमजोर पड़ने लगेगा। अखबार के मुताबिक वायरस के खिलाफ काफी महत्‍वपूर्ण है मगर अर्थव्‍यवस्‍थाओं को भी महामारी से बचाना एक बड़ा लक्ष्‍य होना चाहिए। अगर यह अभी नहीं किया गया तो फिर लोगों को अपने घरों तक से हाथ धोना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+