चीन से WHO की रिपोर्ट- जानवरों से इंसानों में आया है कोरोना, वुहान लैब से वायरस फैलने की बात गलत
चीन से WHO की नई रिपोर्ट, जानवरों से इंसानों में आया है कोरोना संक्रमण
बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और चीन के विशेषज्ञों की एक टीम ने पाया है कि कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में आया है। इस टीम ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि वुहान की एक लैब से कोरोना फैलने की शुरुआत हुई। अपनी रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा है कि इस बात की संभावना सबसे ज्यादा लगती है कि चमगादड़ों या फिर दूसरे जानवरों से इंसानों में कोरोना वायरस आया और फिर इंसानों से इंसानों में ये फैल गया।
Recommended Video

कोरोना वायरस कहां पैदा हुआ और ये कैसे फैला है। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने चीन में अपनी स्टडी के बाद ये रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट कहती है कि चमगादड़ या दूसरे जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की गुंजाइश सबसे ज्यादा लगती है। लैब से वायरस फैलने का कोई आधार नहीं मिला है। डब्ल्यूएचओ टीम ने लैब से वायरस के फैलने को छोड़कर दूसरे सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने चार हालातों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें लेकर माना गया कि इनकी वजह से ही वायरस फैला है।
बता दें कि चीन से वुहान में ही पहली बार 2019 के आखिर में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद ये पूरी दुनिया में फैल चुका है। जिसके बाद कई बार इस तरह की बातें कही गई हैं कि वुहान की एक लैब से कोरोना वायरस फैला है। हालांकि चीन इसे नकारता रहा है और अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इससे इनकार किया है।
कोरोना वायरस दिसंबर 2019 में चीन में फैलना शुरू हुआ था। जिसके बाद ये पूरी दुनिया में पहुंच गया। दुनिया के कई देश को इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। इसमें अमेरिका, भारत और ब्राजील जैसे देश सबसे ऊपर हैं, जहां करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications