कोरोना वायरस: चीन से ज्यादा हुआ स्पेन में मौत का आंकड़ा, सरकार के खिलाफ कोर्ट पहुंचा डॉक्टरों का यूनियन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, इस वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4.7 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा स्पेन में भी तेजी से बढ़ रहा है। स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Coronavirus: Spanish medics demand protection from health ministry

चीन में हुई 3,285 मौतों की तुलना में स्पेन में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,434 तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेनिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 738 और लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के कारण स्पेन में एक दिन में ये सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब स्पेन में 47,610 हो गई है।

इस बीच, स्पैनिश कॉन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल यूनियन्स (CESM) ने स्पेन के सुप्रीम कोर्ट में कानूनी मांग पेश करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय को जल्द से जल्द पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को कहा जाए। CESM ने आरोप लगाया कि मंत्रालय अभी तक ऐसे इंतजाम करने में विफल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके जवाब में कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय आपातकालीन स्थिति में हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

बता दें कि इस वक्त दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वायरस ने चीन, इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों को बुरी तरह चपेट में लिया है। ये वायरस दुनिया के 182 देशों में फैल चुका है। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं, जबकि 11 लोगों की इस वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+