कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल में भर्ती, अगले 48 घंटे उनके लिए अहम
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका वाल्टर रीड आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शनिवार को व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप की सेहत और इलाज को लेकर जो बुलेटिन जारी किया गया है। उसमें बताया गया है कि ट्रंप को बुखार नहीं है, इसमें इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा गया। वहीं सीएनए ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि अगले 48 घंटे डोनाल्ड ट्रंप की सेहत के लिहाज से नाजुक हैं।
.

Recommended Video
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया दोनों कोरोना संक्रमित हैं। ट्रंप अस्पताल में हैं तो मेलानिया वाइट हाउस में ही क्वांरटीन में हैं। ट्रंप के गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला था। डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट करके अपने और अपनी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सूचित किया था। उन्होंने लिखा था कि उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। व्हाइट हाउस ने सूचना देते हुए कहा कि ट्रंप थकान महसूस कर रहे थे लेकिन वो आशावान बने हुए हैं।
व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को रेमडेसिवीर दवा दी जा रही है। कोरोना संक्रमण का कोई इलाज नहीं है लेकिन इस वायरस को कमजोर करने में जिन दवाओं की सबसे ज्यादा चर्चा रही है। उनमें से एक रेमडेसिवीर है। अमरीका ने इस साल मई में रेमडेसिविर को गंभीर तौर पर बीमार कोरोना रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। रेमडेसिविर अमरीकी फार्मा कंपनी गिलियड की एक एंटीवायरल दवा है। ये कोरोना में कोई रामबाण तो नहीं है लेकिन कई विशेषज्ञों का दावा है कि यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद करती है।












Click it and Unblock the Notifications