ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की ले चुकी हैं तीन खुराक
लंदन, 20 फरवरी: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि 95 साल की क्वीन एलिजाबेथ को कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से रविवार को कहा गया है कि क्वीन एलिजाबेथ को ठंड, बुखार, और जुकाम के हल्के लक्षण हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्वीन गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ कोरोना वायरस वैक्सीन की तीन खुराक ले चुकी हैं, इसके बावजूद को वायरस की चपेट में आ गई हैं।
Recommended Video

क्वीन एलियाबेथ इस समय अपने विंडसर पैलेस में ही हैं। ब्रिटेन सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर 10 दिन का आइसोलेशन जरूरी है। ऐसे में वो अगले 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगी। ब्रिटेन में बीते दिनों काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं। एलिजाबेथ के परिवार के कई सदस्य भी हाल ही में संक्रमित हो गए थे। दुनिया के कई देश इस समय कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से जूझ रहे हैं।
बता दें कि 95 साल की एलिजाबेथ द्वितीय सात दशक से भी ज्यादा के क्वीन हैं। साल 1952 से वो शाही परिवार की प्रमुख बनी हुई हैं। एलिजाबेथ के क्वीन बनने के बाद से ब्रिटेन में 14 प्रधानमंत्री हो चुकी हैं। शाही परिवार का प्रमुख देश से जुड़े कामकाम में सीधा दखल नहीं दे सकता है लेकिन एक खास नियम है कि हर हफ्ते यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रमुख से मिलकर देश के बारे में जानकारी देता है।












Click it and Unblock the Notifications