Corona Virus: चीन में 106 लोगों की वायरस की वजह से गई जान, जर्मनी में भी पहला केस

वुहान। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों को आंकड़ा 106 तक पहुंच गया है। जबकि हुबेई प्रांत के वुहान में 24 नए केसेज मिले हैं। वहीं राजधानी बीजिंग में भी इस वायरस की वजह से सोमवार को एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अब इस वायरस की वजह से संक्रमति होने वालों का आंकड़ा 4500 पार कर दिया गया है। चीनी मीडिया की मानें तो इस आंकड़ें में तेजी से इजाफा हो रहा है।

china-virus

13 देशों में फैला वायरस का प्रकोप

चीन ने नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) की तरफ से मंगलवार को एक नई रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया, 'चीन की हेल्‍थ अथॉरिटीज ने मंगलवार को घोषणा की है कि कोरोना वायरस की वजह से न्‍यूमोनिया के नए 4,515 केसेज सामने आए है। सोमवार को 30 नए केसेज मिले हैं। अब तक इस बीमारी की वजह से 106 लोगों की मौत हो चुकी है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि 976 मरीजों की हालत गंभीर है और अब तक 6,973 लोग संदिग्‍ध पाए गए हैं। हेल्‍थ कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि सोमवार को 1,771 नए केस आए थे, 2,077 संदिग्‍ध केस थे और 26 केस वायरस की वजह से हुई मौत से जुड़े थे। बीजिंग में एक और हेनान प्रांत में भी एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। सोमवार को ही 515 लोगों की हालत और गंभीर हो गई थी। नौ लोगों को ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पूरे देश में 44,132 लोगों को मेडिकल ऑब्‍जर्वेशन में रखा गया है। जर्मनी में भी मंगलवार को इस वायरस का पहला केस मिला है। अब तक 13 देशों में 50 केसेज में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+