कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 30 लाख पार, भारत, ब्राजील और अमेरिका की स्थिति सबसे ज्यादा खराब
कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 30 लाख को पार कर चुका है। अमेरिका, ब्रालील और भारत की स्थिति कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देश हैं।
बाल्टीमोर, अप्रैल 17: कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 30 लाख पार कर चुका है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक अब तक दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 30 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे खतरनाक बात ये है कि कोरोना वायरस का दूसरा लहर सबसे भयानक स्थिति में है और अब लाखों लोगों की हर दिन मौत हो रही है। ब्राजील, अमेरिका, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में हर दिन हजारों लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो रही है।

30 लाख से ज्यादा मौतें
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग ने लेटेस्ट आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक आज दोपहर एक बजकर 50 मिनट तक पूरी दुनिया में 13 करोड़ 99 लाख 79 हजार 449 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में चुके हैं, जिनमें से 30 लाख लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। वहीं, 79 करोड़ 73 लाख 9 हजार लोग कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाला देश अमेरिका ही है। जहां अब तक 3 करोड़ 15 लाख 75 हजार 640 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आने से बीमार हो चुके हैं।
Recommended Video

फिर से बढ़ रहे हैं तेजी से मामले
अमेरिका पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है तो अमेरिका के बाद भारत का ही स्थान आता है। जॉन हॉपकिन्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 5 लाख 66 हजार 224 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 7 हफ्तों से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलने की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। पिछले सात हफ्तों में ना सिर्फ संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ गई है बल्कि जान गंवालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर ने कहा है कि कोरोना वायर के खत्म होने में अभी काफी समय लगने वाला है।

लगातार 6 हफ्ते घटी थी रफ्तार
जॉन हॉपकिन्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी और फरवरी में लगातार 6 हफ्तों कर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में काफी कमी दर्ज की गई, लेकिन पिछले सात हफ्तों में पूरा गणित बदल चुका है। पिछले चार हफ्तों में मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले हफ्ते पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गये। भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। बीता हुआ दिन शुक्रवार (16 अप्रैल) को देश में ब्लैक फ्राइडे के तौर पर याद किया जाएगा। इस दिन भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक मामले 2,34,692 दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को एक ही दिन में कोविड-19 के कारण 1,341 मौतें दर्ज की गई हैं, जो दैनिक मामलों में एक नया रिकॉर्ड था। साल 2021 के शुरुआती महीने से ये अब-तक के सबसे ज्यादा आंकड़े थे। आखिरी बार भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें 15 सितंबर 2020 को दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications