अमेरिका के टॉप सांइटिस्ट ने कहा-मौसमी बीमारी बन सकता है कोरोना वायरस
वॉशिंगटन। डॉक्टर एंथोनी फाउसी जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर हैं और अमेरिका के टॉप साइंटिस्ट हैं, उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस एक मौसमी बीमारी में तब्दील हो सकता है। फाउसी ने यह बात सर्दन हैंपशायर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही हैं। डॉक्टर फाउसी इस समय अमेरिका में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग का चेहरा बन गए हैं। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) में उस टीम को लीड कर रहे हैं जो कोविड-19 समेत तमाम संक्रमित बीमारियों पर रिसर्च कर रही है।

जल्द तैयार करनी होगी वैक्सीन
बुधवार को फाउसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस मौसम के दौरान लौट सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय सबसे जरूरी है कि इसका प्रभावी इलाज तलाशा जाए और इसकी वैक्सीन इजाद की जाए। उन्होंने बताया कि सर्दन हैपशायर के देशों और साउथ अफ्रीका में यह बीमारी दाखिल हो गई है और इन दोनों ही हिस्सों में अब सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यहां से कोविड-19 के केसेज आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की कोशिशें जारी है कि जल्द से जल्द इस वायरस की वैक्सीन डेवलप की जाए और जल्द ही वैक्सीन मौजूद होगी ताकि अगले दौर में एक बड़ी त्रासदी से बचा जा सके। इस समय चीन में और अमेरिका में दो वैक्सीन पर ह्यूमन ट्रायल जारी है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में या अगले साल तक वैक्सीन बाजार मे उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications