कोरोना वायरस: दस दिन से बिना छुट्टी के काम कर रहे चीनी डॉक्टर की मौत

दस दिन से लगातार कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रे

नई दिल्ली। चीन के एक डॉक्टर की गुरुवार को अचनाक मौत हो गई। 28 साल के डॉक्टर सोंग यिंगजी 25 जनवरी से लगातार हुनान प्रान्त के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के बीच थे। दस दिन की लगातार ड्यूटी के बाद वो खुद भी जिंदगी से हार गए। वो अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई। मौत की वजह बहुत ज्यादा थकान के बाद दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।

25 जनवरी से नहीं मिला था बिल्कुल भी आराम

25 जनवरी से नहीं मिला था बिल्कुल भी आराम

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सोंग यिंगजी 25 जनवरी से ना सिर्फ एक अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे बल्कि साथ ही साथ उनकी ड्यूटी ड्राइवरों और यात्रियों की जांच में भी लगी थी। बीते दस दिनों में वो कुछ ही घंटे सो पाए थे। कड़ाके की ठंड के बीच वो दिन और रात लगातार काम पर थे।

बड़ी बहन वुहान में डॉक्टर

बड़ी बहन वुहान में डॉक्टर

सोंग यिंगजी और उनकी टीम 5 डिग्री तापमान में काम कर रही थी। वो लगातार लोगों की जांच कर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को इलाज के लिए भेज रहे थे। सोंगे की बहन भी डॉक्टर हैं और कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगी हैं। उनकी तैनाती वुहान में है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। उनको भाई की मौत की खबर दे दी गई है। हांलांकि वो हुनान नहीं आ सकेंगी क्योंकि वुहान से आने जाने पर अभी पाबंदी है।

चीन में कोरोना वायरस से 563 की मौत

चीन में कोरोना वायरस से 563 की मौत

चीन में कोरोना वायरस लगातार कहर ढा रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान प्रान्त है। चीन में कोरोना वायरस से कम से कम 563 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इस वायरस से 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 वुहान से थे, जहां इससे सबसे अधिक लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+