Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

King Charles III: किंग चार्ल्स अब नहीं कर पाएंगे बेटे के साथ यात्रा... शाही परिवार के अनोखे नियमों को जानिए

ब्रिटेन को आज अपना नया राजा मिल जाएगा और कुछ घंटों के बाद King Charles III का राजतिलक किया जाएगा। ब्रिटेन में King Charles III के राजतिलक के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं, क्योंकि 70 सालों के बाद ये पल आया है।

King Charles III

King Charles III: किंग चार्ल्स तृतीय का आज लंदन में राज्याभिषेक किया जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें शाही ताज पहनाया जाएगा। लंदन में किंग चार्ल्स की ताजपोशी के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं और हजारों लोगों के बीच उनका राजतिलक किया जाएगा।

हालांकि, यूनाइटेड किंगडम का सम्राट बनना, कई नियमों के दायरे में बंधना होता है और किंग चार्ल्स को भी कई नियमों में अब रहना होगा। उन्हें शाही परिवार के कायदों को मानन होगा, ताकि जनता के बीच सही संदेश जा सके। किंग चार्ल्स को राज्याभिषेक के बाद नियमों के एक पूरे सेट के साथ गुजरना होगा, जिसका उन्हें ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पालन करना चाहिए।

किंग चार्ल्स को वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनकी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में करीब 2,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। उनकी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक आज से करीब 70 साल पहले किया गया था और पिछले साल सितंबर में उनता देहांत हो गया था।

महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के बाद से 70 सालों में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन कुछ शाही प्रोटोकॉल में कोई बदलाव नहीं आया है।

King Charles III

राजनीति करने की जरूरत नहीं

किंग चार्ल्स को राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना होता है। हालांकि, उनसे उम्मीद की जाती है, कि जनता को वो राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक करते रहेंगे। लेकिन, शाही परिवार राजनीति से बिल्कुल तटस्थ रहेगा और वो किसी भी पार्टी और किसी भी नेता का, ना तो समर्थन करेगा और ना ही विरोध।

कोई ऑटोग्राफ और सेल्फी नहीं

ताजपोशी होने के बाद किंग चार्ल्स किसी को भी अपना ऑटोग्राफ नहीं दे सकते हैं। ये नियम इसलिए बनाया गया है, ताकि उनका जाली दस्तखत तैयार नहीं किया जा सके। वहीं, शाही परिवार के प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेना शाही प्रोटोकॉल के खिलाफ नहीं है, लेकिन दिवंगत महारानी, एलिजाबेथ द्वितीय कथित तौर पर सेल्फी जैसी बातों से नाराज थीं।

गिफ्ट को लेकर सावधान

किंग चार्ल्स को वे सभी उपहार स्वीकार करने होंगे, जो उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों या आधिकारिक यात्राओं के दौरान दिए जाते हैं। लेकिन, शाही परिवार के अधिकारी कहते हैं, कि "शाही परिवार के सदस्यों द्वारा उपहारों की स्वीकृति को नियंत्रित करने वाला मूल सिद्धांत यह है, कि आतिथ्य या सेवाओं सहित कोई भी उपहार स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए, जो शाही परिवार के सदस्य को गिफ्ट देने वाले के प्रति कोई दायित्व बनाता हो"। यानि, शाही परिवार का सदस्य फायदे के लिए कोई गिफ्ट स्वीकार नहीं कर सकता है।

किंग चार्ल्स को बीमार करने या जहर देने के डर से अजनबियों से भोजन लेना या पानी पीना सख्त मना है।

King Charles III

प्रिंस विलियम के साथ कोई यात्रा नहीं

वहीं, शाही प्रोटोकॉल के अनुसार, किंग चार्ल्स अब अपने बेटे प्रिंस विलियम के साथ कोई भी यात्रा नहीं कर सकते हैं। ये नियम इसलिए है, ताकि सिंहासन का एक उत्तराधिकारी हमेशा मौजूद है। किसी अप्रिय स्थिति के समय भी शाही परिवार के पास उत्तराधिकारी हो, ये नियम इसलिए बनाया गया है।

वहीं, यह प्रोटोकॉल है, कि किंग चार्ल्स को यात्रा के दौरान एक काले रंग की पोशाक पहननी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पास पहनने के लिए कुछ उपयुक्त हो।

वहीं, यूनाइटेड किंगडम में किंग चार्ल्स एकमात्र व्यक्ति हैं, जो बिना लाइसेंस के गाड़ी चला सकते हैं।

King Charles III

Recommended Video

    Princess Diana और Kate Middleton को देना पड़ा था Fertility Test, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों को वोट देने का भी अधिकार नहीं है और ना ही शाही परिवार के सदस्य सार्वजनिक तौर पर किसी पार्टी को सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं शाही परिवार के सदस्यों को सेल्फी लेने या सेल्फी खिंचवाने की भी इजाजत नहीं है।

    वहीं, रॉयल परिवार के सदस्यों को लहसून खाना मना है। यानि, शाही राजपरिवार का सदस्य कभी लहसून नहीं खाता है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है इसका पता नहीं है मगर शाही परिवार में ये परंपरा सालों से चली आ रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+