गढ़ में घुसकर तालिबान की ठुकाई, इस्लामिक स्टेट ने किया घातक हमला

अफगानिस्तान के हेरात इलाके में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे काफिले पर सोमवार सुबह एक हमला हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक इस हमले में 20 से अधिक तालिबानी जख्मी हो गए हैं।

काबुल, 04 जुलाईः अफगानिस्तान के हेरात इलाके में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे काफिले पर सोमवार सुबह एक हमला हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक इस हमले में 20 से अधिक तालिबानी जख्मी हो गए हैं। तालिबान की ओर से किसी तालिबानी सदस्य के मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

taliban

तस्वीर- प्रतीकात्मक

20 तालिबानी सदस्य घायल

तालिबान के बार-बार इस्लामिक स्टेट से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस बार भी हुए हमले में आईएसआईएस का हाथ है। बतादें कि इस्लामिक स्टेट सिखों को लेकर बार-बार तालिबानियों को धमकी दे रहा है। टोलो न्यूज के मुताबिक अज्ञाक बंदूकधारियों ने पश्चिमी हेरात प्रांत में तालिबान 207 अल-फारूक कोर के सदस्यों को हेरात शहर ले जा रही एक मिनी बस पर हमला किया। हेरात पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले में एक हमलावर भी मार गया और नागरिक सहित कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

एक हमलावर भी मारा गया

मीडिया आउटलेट ने ट्वीट किया, "हेरात पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने बताया कि ये घटना सोमवार सुबह हेरात के चौथे पुलिस जिले में हुई है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर हमला किया। हमले में एक हमलावर मारा गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो तालिबानी मारे गए। 20 से अधिक तालिबानी और एक नागरिक घायल हो गए। घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया।"

दो दिन पहले भी हुआ हमला

बतातें कि इससे पहले 2 जुलाई को अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका था, जिसमें 8 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+