Zakir Naik: जाकिर नाइक को गिरफ्तार कर भारत लाने की हो रही तैयारी, जानें मोदी सरकार का प्लान

Zakir Naik likely to be deported: ओमान में जाकिर नाइक के दो कार्यक्रम 23 और 25 मार्च को आयोजित होने हैं। इसको लेकर भारत ने ओमान सरकार से बात की है

Islamist Zakir Naik to be deported from Oman

Image: oneindia

भारत सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक पर शिकंजा तेज कस दिया है। जाकिर नायक ओमान की यात्रा पर जाने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवादास्पद इस्लामवादी उपदेशक जाकिर नाइक को ओमान से निर्वासित किया जा सकता है। रिपोर्टों से पता चलता है कि 23 मार्च को ओमान की यात्रा के दौरान नाइक को हिरासत में लेने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले से ही ओमान अधिकारियों के संपर्क में हैं।

23 और 25 मार्च को कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइक को ओमान में दो लेक्चर देने के लिए इनवाइट किया गया है। उसका पहला कार्यक्रम "द कुरान ए ग्लोबल नेसेसिटी" ओमान के अकाफ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रमजान से एक दिन पहले 23 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नाइक का दूसरा व्याख्यान सुल्तान कबूस यूनिवर्सिटी में "पैगंबर मुहम्मद [PBUH] मानव जाति के लिए एक दया" 25 मार्च को होना है।

भारत के कब्जे में आएगा नाइक?

भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इसकी पूरी संभावना है कि स्थानीय अधिकारी उनकी मांग को मानेंगे और भारतीय एजेंसियों को उसे हिरासत में लेने के लिए अनुमति देंगे। रिपोर्टों से पता चलता है कि इस मामले को विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान के राजदूत के साथ भी उठाया है। इससे पहले, नाइक को 2022 में फीफा विश्व कप के दौरान ओमान का दौरा करना था। हालांकि, धार्मिक उपदेशों के लिए ओमान की उनकी संभावित यात्रा ने भारी विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद, ओमानी अधिकारियों ने उनके प्रस्तावित उपदेशों को रद्द कर दिया।

जाकिर नाइक पर कई मामले दर्ज

बता दें कि नाइक पर नाइक पर भारत में सांप्रदायिक नफरत भड़काना, टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और हेट स्पीच के मामले दर्ज हैं। जुलाई 2016 में ढाका में बम धमाके के बाद जाकिर नाइक भारत से भाग गया था। इस धमाके में 29 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में शामिल आतंकियों ने ये माना था कि वो नाइक से प्रभावित थे और उसके फेसबुक पेज को फॉलो करते थे और उसकी स्पीच को रोजाना सुनते थे।

मलेशिया में रहता है जाकिर नाइक

सरकार के सख्त होते ही वह भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था। भारत, मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है। भारत में जाकिर नाइक के भाषणों और लेखन प्रतिबंधित किया जा चुका है। नाइक को यूनाइटेड किंगडम, कनाडा सहित कई देशों में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। नाइक वर्तमान में मलेशिया में ही रहता है। यहां पर उसे स्थायी निवासी का दर्जा दिया गया है।

Recommended Video

      FIFA WC 2022: कतर ने जाकिर नाइक को बुलाया, BJP नेता ने की भारतीयों से बहिष्कार की अपील

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+