बराक ओबामा की हत्या की साजिश रचने वाले को मौत की सजा

पढ़ें-अमेरिकी थिंक टैंक की बराक ओबामा को दी गई सलाह
मामले की सुनवाई के दौरान निर्णायक मंडल ने आम सहमति से 44 साल के जेम्स मैके को मौत की सजा सुनाई। अगर निर्णायक मंडल का फैसला आम सहमति से नहीं होता तो मैके को परोल के बिना उम्रकैद की सजा हो सकती थी। मैके ने साल 2011 में 75 साल की महिला मेबेले शीन को चाकू मारने का अपना गुनाह कबूल कर लिया था।
दोषी शख्स मानसिक रूप से बीमार है। उसका कहना है कि उसने शीन को मार कर उसकी कार इसलिए चुराई थी, क्योंकि वह वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति बराक ओबामा को मारना चाहता था। मैके को विस्कोन्सिन के मेडिसन में गिरफ्तार किया गया था। शीन के परिवार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कुछ भी नहीं कहा। प्रॉसिक्यूटर, मैके और उसके वकीलों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। अब साउथ डकोटा सुप्रीम कोर्ट मैके की सजा की समीक्षा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications