कांगो में भीषण नाव हादसा, नाव पलटने से 60 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों लापता
रिपल्बिक ऑफ कांगो में कांगो नदी में नाव पलट जाने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं।
किंशासा: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कांगो नदी में नाव पलट जाने से दर्दनाक हादसा हुआ है। कांगो नदी में नाव पलट जाने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। कांगो सरकार के मुताबिक ये नाव हादसा रिपब्लिक ऑफ कांगो के दक्षिणी हिस्से में कांगो नदी में हुआ है।

700 लोग थे नाव में सवार
कांगो के मानव संसाधन मंत्री स्टीव बिकायी के मुताबिक नाव में क्षमता से काफी ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने अलजजीरा न्यूज चैनल से कहा कि कांगो के दक्षिणी हिस्से में लोंगला इकोटी गांव के पास कांगो नदी में रात के वक्त नाव पलट गई जिसमें 700 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। कांगो के मंत्री के मुताबिक नाव हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि नाव कांगो की राजधानी किंशासा से इक्वाडोर की तरफ जा रही थी तभी ये हादसा हुआ है।
कांगो में दर्जनों नाव हादसे
कांगो के मानव संसाधन मंत्री स्टीव बिकायी मंत्री के मुताबिक हादसे की सबसे बड़ी वजह नाव में काफी ज्यादा समान रखा था और नाव की क्षमता से ज्यादा आदमी भी उसमें सवार थे। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि नाव का नेविगेशन सिस्टम भी काम नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से नाव चालक को सही रास्ते का पता नहीं चल पाया।
कांगो में अकसर नाव हादसे होते रहते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह ओवरलोड और खराब नेविगेशन होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर यात्री नाव में यात्रा के दौरान लाइव सेविंग जैकेट भी नहीं पहनते हैं, लिहाजा अगर नाव हादसा होता है तो मरने वालों की तादाद काफी ज्यादा हो जाती है। पिछले महीने में कांगो नदी में एक नाव हादसा हुआ था जिसमें दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई थी। पिछले साल मई में हुए नाव की वजह से जहां 10 लोगों की मौत हो गई थी वहीं पिछले साल ही जुलाई में हुए हादसे में कांगो नदी में डूबने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications