ऑनलाइन सुनवाई के दौरान महिला जज की 'गंदी हरकत', बिना कपड़ों के लेटकर पीती रहीं सिगरेट

दुनिया के हर देश में न्यायाधीश की नौकरी सबसे इज्जतदार कामों में से एक मानी जाती है, लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों की वजह से पूरे न्यायपालिका पर सवाल खड़ा करवा देते हैं। अब कोलंबिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर महिला जज ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया में उनकी आलोचना होने लगी। हालांकि उसके ऊपर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

बिना कपड़ों के थीं

बिना कपड़ों के थीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलंबियाई जज विवियन पोलानिया हाल ही में एक मामले की सुनवाई ऑनलाइन कर रही थीं। इस दौरान उनको देख वकील और अन्य लोग हैरान रह गए। वो बिना कपड़ों के बिस्तर पर लेटकर सिगरेट पी रही थीं। ये सुनवाई Zoom ऐप के जरिए हुई, ऐसे में तुरंत उनकी ये करतूत दुनिया के सामने आ गई।

आधे घंटे तक कैमरा बंद रखा

आधे घंटे तक कैमरा बंद रखा

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि महिला जज कुकुटा शहर में हुई सेना की बमबारी से जुड़े एक मामले में सुनवाई कर रही थीं, उन्होंने आधे घंटे तक अपना कैमरा बंद रखा। बाद में वकील ने उनको बताया कि उनके कैमरे को ऑन कर दिया गया है, जिस पर उन्होंने डिवाइस को ऑफ कर दिया। वहीं जब महिला जज कैमरे में नजर आईं, तो वो नींद की हालत में सिगरेट पी रही थीं। इसके अलावा उन्होंने पूरी तरह से कपड़े भी नहीं पहने थे।

सफाई में कही ये बात

सफाई में कही ये बात

मामला न्यायपालिका से जुड़ा था ऐसे में तुरंत न्यायिक अनुशासनात्मक आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। इस पर जज ने अपनी सफाई में कहा कि सुनवाई के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें घबराहट होने लगी। इस वजह से वो बिस्तर पर लेटी थीं। उन्होंने हाफ नेकेड होने से इनकार किया। साथ ही आरोप लगाया कि छोटे कपड़े पहनने की वजह से उनको दूसरे जज धमकाते हैं।

जांच समिति ने कही ये बात

जांच समिति ने कही ये बात

हालांकि जांच आयोग ने जज को राहत नहीं दी। उनको इस मामले में दोषी पाया गया, जिस वजह से उनको तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा उनकी सैलरी भी रोक दी गई है। जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि महिला जज अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने सुनवाई के दौरान ड्रेस कोड का भी पालन नहीं किया, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इंस्टा अकाउंट किया डिएक्टिवेट

इंस्टा अकाउंट किया डिएक्टिवेट

वहीं दूसरी ओर विवियन पोलानिया सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वहां पर वो छोटे कपड़ों में खूब तस्वीरें पोस्ट करती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों ने उस पर सवाल उठाए थे। फिलहाल सस्पेंड होने के बाद उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+