शीत युद्ध: रूस ने कहा- अमेरिका से करेंगे युद्ध, ट्रंप बोले- हम देंगे पूरी ताकत से जवाब

नई दिल्ली। ब्रिटेन में रह रहे रूस के जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी 35 साल की बेटी यूलिया पर हुए केमिकल अटैक के बाद रूस और अमेरिका के बीच तनातनी थमी ही नहीं थी कि इससे पहले सीरिया में भी केमिकल अटैक हो गया। दुनिया में पिछले 5 सप्ताह में इन दो बड़ी घटनाओं ने अतंरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। अमेरिका समेत पश्चिमी मुल्क ब्रिटेन में जासूस और सीरिया में नागरिकों पर हुए केमिकल अटैक के लिए रूस को दोषी माना है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे तमाम बड़े ताकतवर देशों ने रूस के खिलाफ मौर्चा खोल रखा है। सीरियाई में हुए केमिकल अटैक के बाद अमेरिका ने रूस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है, वहीं रूस ने केमिकल अटैक का खंडन करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय घटना को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। ट्रंप और पुतिन सरकार की जुबानी जंग अब तेज हो चली है, इस बीच इंटरनेशनल मीडिया इसे शीत युद्ध पार्ट टू कह रहा है। पेश है सीरिया में हुए केमिकल अटैक के बाद दोनों देशों के धमकी भरे अंदाज।

हम आज रात को ही जवाब देंगे- ट्रंप

हम आज रात को ही जवाब देंगे- ट्रंप

सीरिया में पिछले शनिवार (7 अप्रैल) की शाम को हुए केमिकल अटैक में 70 मासूम लोगों की जान चली गई। जिसके बाद अमेरिका ने कुछ ही घंटों के भीतर रूस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत मीटिंग बुलाई और कहा, 'दमिश्क के निकट हुए अटैक को लेकर आज रात को ही हम निर्णय लेने वाले हैं। मैं वक्त तो नहीं बताऊंगा, लेकिन इतना जरूर कहुंगा कि पूरी ताकत से इसका जवाब दिया जाएगा। हम आज रात को ही निर्णय लेने वाले हैं और इसका जवाब मिल जाएगा।'

किसी भी अप्रिय हरकत को बर्दाशत नहीं किया जाएगा-रूस

किसी भी अप्रिय हरकत को बर्दाशत नहीं किया जाएगा-रूस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के राजदूत वैसिली नेबांजिया ने इनकार करते हुए कहा कि सीरिया में केमिकल अटैक नहीं हुआ है। नेबांजिया ने कहा कि सीरिया में केमिकल अटैक बताकर सीरियाई सरकार की सेना को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके लिए मास्को ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। नेबांजिया ने यूएनएससी में अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि सीरिया में हमारी सेना तैनात है और किसी भी अप्रिय घटना का तुरंत जवाब दे सकते हैं।

यूएन कार्रवाई करे या ना करे, हम अटैक जरूर करेंगे- निकी हेली

यूएन कार्रवाई करे या ना करे, हम अटैक जरूर करेंगे- निकी हेली

सीरिया में केमिकल अटैक के बाद युएनएससी ने बुलाई तत्काल मीटिंग में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने सख्त अंदाज में कहा, 'चाहे यूएनएससी इस तथाकथित हमले पर ठोस कदम उठाए या नहीं, हम अब इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।' हेली ने कहा कि हम उस क्षण तक पहुंच गए हैं, जब दुनिया के साथ न्याय किया जाना चाहिए।

मिसाइलें आ रही हैं, रूस तुम तैयार हो जाओ- ट्रंप

मिसाइलें आ रही हैं, रूस तुम तैयार हो जाओ- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'रूस ने दावा किया है कि वे सीरिया पर दागी गई कोई भी मिसाइल को गिरा देंगे। तैयार हो जाओ रूस क्योंकि वे (मिसाइलें) आ रही हैं।' ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि रूस के साथ हमारे रिश्तें बहुत हद तक बिगड़ चुके हैं।

अमेरिका से हो सकता है युद्ध

अमेरिका से हो सकता है युद्ध

संयुक्त राष्ट्र के लिए रूसी दूत वसिली नेबेन्ज़िया ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका सीरिया पर हमला करता है तो इससे रूस और अमरीका के बीच युद्ध के हालात बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं करते। नेबांजिया ने अमरीका और उसके मित्र देशों पर आरोप लगाया कि वो अपनी आक्रामक नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति को 'बहुत खतरनाक' बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+