व्हाइट हाउस में कोकीन मिलने से मचा हड़कंप, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ने ली चुटकी, पूछा- हंटर कहां है?
अमेरिका राष्ट्रपति के आवास स्थान व्हाइट हाउस में रविवार को कोकीन पाया गया था जिसके बाद उसे खाली कराया गया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये कोकीन व्हाइट हाउस की लाइब्रेरी में पाया गया।
दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जगह पर कोकीन के मिलने से हड़कंप मच गया। इसे लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ने भी चुटकी ली है। जूनियर ट्रम्प ने इस खबर को शेयर करते हुए पूछा है कि 'हंटर कहां है?'

आपको बता दें कि रविवार को यूएस सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉर्म डिविजन के अधिकारी जो कि व्हाइट हाउस में नियमित चक्कर लगाते रहते हें, उन्हें लाइब्रेरी में सफेद पाउडर मिला था। अवैध पदार्थ मिलने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए खाली करना पड़ा।
इसके बाद हुई जांच में पाया गया कि वह असल में कोकीन था। दिलचस्प बात ये है कि व्हाइट हाउस में कोकीन पाए जाने से ठीक 2 दिन पहले हंटर बाइडेन के 52 वर्षीय बेटे हंटर वहां गए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये ड्रग हंटर बाइडेन का ही था।
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ट्विटर पर लिखा कि "फर्श पर कोकीन मिलने के बाद व्हाइट हाउस को खाली कराया गया।" इसके साथ उन्होंने बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को निशाने पर लिया और हैशटैग के साथ पूछा '#WheresHunter?'
अमेरिकी गुप्त सेवा के प्रवक्ता एंथनी गुलिएल्मी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि जब व्हाइट हाउस में कोकीन मिला था तब राष्ट्रपति जो बाइडेन वहां नहीं थे। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि व्हाइट हाउस में कोकीन कैसे पहुंची।
चर्चित दक्षिणपंथी पत्रकार रॉब श्मिट ने ट्विटर पर लिखा, 'व्हाइट हाउस में कोकीन पाई गई और हंटर बाडेन वर्तमान में व्हाइट हाउस में रहते हैं। एफबीआई को कोई सुराग नहीं है कि यह किसका है। क्या कोई उनकी मदद करना चाहता है?'
आपको बता दें कि 52 वर्षीय हंटर बाइडेन, एक वकील और लॉबिस्ट हैं, जिन्होंने चीन और यूक्रेन सहित विदेशों में काम किया है। एफबीआई 2018 से हंटर बाइडेन के व्यापारिक लेन-देन की जांच कर रही है। हंटर ड्रग्स के आदी रहे हैं। हंटर बाइडेन नशे की आदत को लेकर रिपब्लिकन के निशाने पर रहे हैं।
इसको लेकर जो बाइडेन अक्सर ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के निशाने पर रहते हैं। हंटर बाइडेन अय्याश और रंगीन मिजाज वाले माने जाते हैं। बीते दिनों उनके लैपटॉप से कुछ ई-मेल और एसएमएस लीक हुए थे जिससे पता चला था कि वह कई महिलाओं और कॉल गर्ल्स के साथ ना सिर्फ संपर्क में हैं बल्कि उनके साथ संबंध भी है। एक वीडियो में वह ड्रग्स का सेवन भी करते दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications