हैकरों ने कर दिया खेल, एयरपोर्ट पर अचानक चलने लगा पोर्न, फिर तो गजब हो गया

ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के एक एयरपोर्ट पर लगे डिस्पले पर अचानक पोर्न वीडियो चलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रियो डी जेनेरियो, 28 मई: ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के एक एयरपोर्ट पर लगे डिस्पले पर अचानक पोर्न वीडियो चलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस डिस्प्ले पर पर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती थी। अचानक पोर्न के डिस्पले पर चलने के बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट के कर्मचारी हरकत में लौटे और इसे बंद कराया।

हैकरों की साजिश!

हैकरों की साजिश!

एयरपोर्ट पर पोर्न चलने से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने इस घटना के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को जिम्मेदार बताया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ऐसा कैसे हुआ। हालांकि उन्हें इसके पीछे हैकरों की साजिश नजर आ रही है। ब्राजील के हवाईअड्डा प्राधिकरण इंफ्राएरो ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।

अजीब मुश्किल में फंसे पैरेंट्स

अजीब मुश्किल में फंसे पैरेंट्स


सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सांतोस डुमोंट हवाईअड्डे पर यात्रियों को डिस्प्ले स्क्रीन्स को देखकर हंसते हुए और उन्हें अपने बच्चों से छिपाते हुए देखा गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इन इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखायी जाने वाली सूचना सेवाओं की जिम्मेदारी एक अन्य कंपनी की है। उसे इसके विषय में बता दिया गया है। इंफ्राएरो ने कहा कि उसने हैक की गयी स्क्रीन्स को बंद कर दिया है।

एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने झाड़ा पल्ला

एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने झाड़ा पल्ला

एयरपोर्ट ऑथिरिटी इंफ्राएरो ने बयान जारी कर रहा है कि एयरपोर्ट की स्क्रीन पर जो कुछ भी हुआ उससे अथॉरिटी का कोई संबंध नहीं है। इस डिस्प्ले पर विज्ञापन दिखाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को हॉयर किया गया था। उसी के पास इन डिस्प्ले को संभालने की जिम्मेदारी थी। हालांकि इस घटना के बाद कंपनी से पूरे मामले पर सफाई मांगी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और हैकरों का पता लगाने के लिए दूसरी एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+