कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू

नई दिल्ली: दुनिया में अब रोजाना कोरोना वायरस के लाखों मामले सामने आ रहे हैं। हालात तब तक ऐसे रहेंगे, जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती है। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर काम तेजी से चल रहा था, लेकिन दो दिन पहले इसका ट्रायल रोक दिया गया। जिस वजह से पूरी दुनिया परेशान थी। वहीं कंपनी ने शनिवार को एक राहत भरी खबर दी और वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू हो गया।

वैक्सीन का ट्रायल सुरक्षित

वैक्सीन का ट्रायल सुरक्षित

न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू हो गया है। वहां मेडिसिन हेल्थ रेगुलेरिटी ऑथरिटी (MHRA) ने इसके लिए इजाजत दे दी है। वैक्सीन तैयार कर रही कंपनी के मुताबिक MHRA ने माना की वैक्सीन का ट्रायल करना सुरक्षित है, जिस वजह से उन्होंने शनिवार से दोबारा काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसके आशाजनक परिणाम सामने आएंगे।

 क्यों रुका था ट्रायल?

क्यों रुका था ट्रायल?

दरअसल एस्ट्राजेनेका कंपनी और उसके पार्टनर ने अस्थायी रूप से लोगों को प्रयोगात्मक शॉट देना बंद कर दिया था, क्योंकि ब्रिटेन में चल रहे ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई थी। उस दौरान एस्ट्राजेनेका के अधिकारियों ने कहा था कि ये एक रूटीन रुकावट है, क्योंकि टेस्टिंग में शामिल व्यक्ति की बीमारी के बारे में किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मौजूदा वक्त में कंपनी तीसरे फेस का ट्रायल कर रही है।

भारत में भी रुका ट्रायल

भारत में भी रुका ट्रायल

ब्रिटेन में ट्रायल रुकने की खबर तुरंत दुनियाभर में फैल गई। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भी मामले में विचार-विमर्श किया और देश में वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया गया। उस दौरान वैक्सीन का उत्पादन करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को DCGI ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, क्योंकि उन्होंने ब्रिटेन में ट्रायल रुकने के बाद भी भारत में वॉलंटियर्स को वैक्सीन का शॉट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+