Sudan Violence: खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक रैपिड फोर्स के बीच लड़ाई तेज, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच लंबे वक्त से विवाद है। सूडान की सेना चाहती है कि अर्धसैनिक बल के तहत आने वाली रैपिड सपोर्ट फोर्स को सेना का दर्जा नहीं मिले। उधर रैपिड सपोर्ट फोर्स चाहती है कि उसे शामिल किया जाए।

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच कई दिनों से जारी लड़ाई तेज हो गई है। दोनों एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। राजधानी खार्तूम में गोली और विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। इस बीच सूडान में भारतीय मिशन ने भारतीयों को अलर्ट किया है।
इस बीच सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) ने कहा कि उसने राष्ट्रपति महल, सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान के आवास और खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच सूडानी सेना ने अर्धसैनिक बल आरएसएफ को "विद्रोही बल" घोषित कर दिया है। वहीं, सेना ने कहा है कि आरएसएफ के लड़ाके सैन्य मुख्यालय पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले आरएसएफ ने कहा था कि खार्तूम के दक्षिण में उसके एक शिविर पर हमला किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते तनाव के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिकों को तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि सूडान में अर्धसैनिक बल और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच तनाव पिछले कुछ दिनों में बढ़ गया है। विवाद के वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित समझौते पर हस्ताक्षर करने में देरी हो रही है।
क्या है विवाद?
सूडान की सेना का ये मानना है कि अर्धसैनिक बल के तहत आने वाली रैपिड सपोर्ट फोर्स को सेना का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं, रैपिड सपोर्ट फोर्स खुद को सेना का हिस्सा मानती है और चाहती है कि उसे ये दर्जा मिले।
⚡️ Sudanese Special Forces Claim Control of Khartoum Airport as Fighting Continues
— MARIA (@its_maria012) April 15, 2023
Terrified passengers were trapped inside the terminal as Saturday morning's eruption of violence between rival military factions in Sudan continued as each side claiming control of pic.twitter.com/yqkp3Ukkyt
इस बीच सूडान में राजदूत जॉन गॉडफ्रे ने शनिवार को कहा कि देश में सैन्य घटकों के बीच सीधी लड़ाई के लिए तनाव का बढ़ना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल बुलाया गया है। गॉडफ्रे ने कहा कि वह और दूतावास के कर्मचारी जगह-जगह शरण लिए हुए हैं।
इस बीच सूडान में भारतीय राजदूत के ट्विटर अकाउंट से इस संदर्भ में एक ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि कथित गोलीबारी और झड़पों को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, घर के अंदर रहें और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलना बंद करें। कृपया भी शांत बनाए रखे और आगे की अपडेट्स के लिए इंतजार करें।
NOTICE TO ALL INDIANS
— India in Sudan (@EoI_Khartoum) April 15, 2023
IN VIEW OF REPORTED FIRINGS AND CLASHES, ALL INDIANS ARE ADVISED TO TAKE UTMOST PRECAUTIONS, STAY INDOORS AND STOP VENTURING OUTSIDE WITH IMMEDIATE EFFECT. PLEASE ALSO STAY CALM AND WAIT FOR UPDATES.












Click it and Unblock the Notifications