एजिप्ट एयर के विमान के क्रैश होने की वजह आई सामने, पायलट ने जलाई थी सिगरेट और...

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: साल 2016 में पेरिस से काहिरा जा रहे इजिप्ट एयर का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 66 लोगों की मौत हुई थी। प्लैन क्रैश के करीब 6 साल बाद अब इस विमान के क्रैश होने की वजह समने आई है। फ्रांस के एविएशन एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट का सिगरेट जलाना इस हादसे की वजह बना था। रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पायलट नियमित रूप से कॉकपिट में धूम्रपान करते थे।

2016 में एजिप्ट .

इस विमान के क्रैश होने की वजह बताने वाली रिपोर्ट कहती है कि फ्लाइट संख्या MS804 के पायलट ने कॉकपिट में सिगरेट पीने के लिए लायटर जलाया था। विमान में इमरजेंसी मास्क से ऑक्सीजन लीक हो रहा था। ऐसे में लायटर जलते ही इमरजेंसी मास्क से लीक होने वाले ऑक्सीजन में आग लग गई। कॉकपिट में लगी आग विमान में फैल गई और ये हादसा हो गया। प्लेन क्रैश होने के बाद भूमध्य सागर में गिरा और इसमें सवार सभी 66 लोग मारे गए। इस हादसे की वजह जानने की तब कई कोशिशें की गई लेकिन उस समय इसके पीछे के कारण साफ नहीं हो सके थे।

मई 2016 में ये विमान रहस्यमय परिस्थितियों में क्रेते द्वीप के पास पूर्वी भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में सबसे ज्यादा मिस्र के 40 और फ्रांस के 15 नागरिक मारे गए थे। हादसे के बाद समुद्र में ग्रीस के पास विमान का ब्लैक बॉक्स मिला था। दुर्घटना के समय मिस्र के अधिकारियों ने दावा किया था कि हादसा आतंकवादी हमले के चलते हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+