लादेन की तरह उसके बेटे को मारने की तैयारी, CIA ने तैयार किया प्लान
इस्लामाबाद। ओसामा बिन लादेन का खात्मा करने के बाद अब उनके बेटे हमजा लादेन का मारने के लिए सीक्रेट प्लान शुरू हो गया है। 28 साल का हो चुका हमजा लादेन अलकायदा का सुप्रीम लीडर है। इस आतंकी को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए अमेरिका की टॉप खुफिया एजेंसी CIA ने प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

अंग्रेजी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है और आने वाले टाइम में पश्चिमी देशों में हमला करा सकता है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, हमजा सीरिया में छुपा हुआ है। आतंकी हमजा CIA की मोस्ट वॉन्टेड में शामिल हो चुका है।
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, हमजा को पकड़ने के लिए खुफिया एजेंसियों ने करीब 40 स्पेशल एयर सर्विस सोल्जर्स को सीरिया में खोजा जा रहा है। यह टीम हाइटेक प्लेन्स और ड्रोन्स के जरिए इस यंग टेररिस्ट को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश में लगी हुई।
अमेरिका में 9/11 हमले और कई देशों में दहशत फैलाने और आतंकी गतिविधियां संचालित करने का दोषी अलकायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सेना ने 2 मई, 2011 को मार गिराया था। उस वक्त ये खूंखार आतंकी पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा हुआ था। मरने के बाद लादेन अपने तीन लड़के पीछे छोड़ गया था, जिसमें से एक सामान्य जिंदगी जीता है, एक की मौत हो चुकी है और एक आतंकी बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications