हिंद महासागर क्षेत्र से बाहर निकला चीन का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5', इंडियन नेवी कर रही थी मॉनिटर

हिंद महासागर क्षेत्र में कुछ दिनों पहले दाखिल होने वाला चीन का विभिन्न निगरानी उपकरणों से लैस जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ अब इलाके से बाहर निकल गया है।

Chinese spy ship Yang Wang5

Image: File

कुछ दिन हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में दाखिल होने वाला चीन का 'जासूसी जहाज' युआंग वांग-5 (Yang Wang-5) के आज मंगलवार को इलाके से बाहर निकलने की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय नौसेना अपनी लंबी दूरी के निगरानी ड्रोन और समुद्री गश्ती विमान सहित कई अन्य माध्यमों से पोत की लगातार निगरानी कर रही थी।

अगस्त में भी सीमा में दाखिल हुआ था जहाज

बीते 6 दिसंबर को सूत्रों ने बताया था कि चीन का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है, जिसके बाद से ही भारतीय नौसेना बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर नजर रखे हुए थी। इससे पहले भी अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज के ठहराव ने भारत और श्रीलंका के बीच एक राजनयिक विवाद पैदा कर दिया था। नॉर्वेजियन कंपनी मैरीटाइम ऑप्टिमा ने हिंद महासाहर में चीनी जहाज की गतिविधियों को लेकर डेटा जमा किया था। उसमें बताया गया कि, चीन का रिसर्च जहाज युआन वांग-5 सोमवार को एक बार फिर से हिंद महासागर में पहुंच गया है।

भारत ने रोका मिसाइल टेस्टिंग प्रोग्राम

बता दें कि पिछले महीने भी चीन का एक और जासूसी जहाज 'युआन वांग-6' हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। उस समय भी भारत एक मिसाइल सिस्टम की टेस्टिंग करने वाला था। उस दौरान भारत ने मिसाइल टिस्टेंग प्रोग्राम को टाल दिया था। द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक हिन्द महासागरीय क्षेत्र में चीनी रिसर्च जहाजों की मौजूदगी बढ़ चुकी है। इन जहाजों की तैनाती का सामान्य क्षेत्र नब्बे डिग्री पूर्वी रिज और दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज के आसपास है। इन जहाजों में अनुसंधान या सर्वेक्षण जहाजों की निगरानी करने और उनका डेटा हासिल करने के लिए शक्तिशाली उपरकरण होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+