जासूसी सैटेलाइट ले जाने वाला चीनी रॉकेट तबाह, नेपाल के आसमान के ऊपर जलकर राख
चीन का एक और रॉकेट अंतरिक्ष से वापस वायुमंडल में प्रवेश करते हुए जलकर नष्ट हो गया है। इसकी वजह से अंरिक्ष में 4 टन का अतिरिक्त कचरा जमा हो गया है। यह रॉकेट जासूसी सैटेलाइट ढोता था।

चीन पर हाल के दिनों में कई तरह के जासूसी बैलून आसमान में छोड़े रखने के आरोप लग चुके हैं। अमेरिका ने तो ऐसे गुब्बारों का मार गिराने का दावा भी किया है। भारत भी अंडमान में पिछले साल कुछ असामान्य गुब्बारे नजर आने की बात कही थी। हालांकि, उसके बारे में पुष्टि नहीं की गई कि वह जासूसी के काम पर लगा था या फिर कुछ और ही चीज थी। अब एक रिपोर्ट आई है कि चीन का एक रॉकेट पश्चिमी नेपाल के आसमान में अंतरिक्ष से वापस आते समय जलकर राख हो गया है। चीन ऐसे रॉकेट का इस्तेमाल जासूसी सैटेलाइट को अंतरिक्ष तक पहुंचाने के लिए करता है। (तस्वीरें- सांकेतिक)

जासूसी सैटेलाइट ले जाने वाला चीनी रॉकेट जलकर राख
चीन का एक रॉकेट जो अंतरिक्ष तक जासूसी सैटेलाइट पहुंचाने का काम करता था, शनिवार को नेपाल के आसमान के ऊपर जलकर राख हो गया है। एपरडाफास के मुताबिक यह जानकारी अमेरिकी नेवल इंस्टीट्यूट (यूएस नेवल इंस्टीट्यूट) ने दी है। सूचना के मुताबिक पिछले हफ्ते एक ऐसी ही घटना टेक्सास के ऊपर भी हुई थी। ऐस्ट्रोफिजिसिस्ट जोनाथन मैकडॉवेल के मुताबिक 200 दिनों से ज्यादा समय तक आसमान में रहने के बाद शनिवार को चैंग झेंग 2डी 'लॉन्ग मार्च' रॉकेट वायुमंडल में फिर से प्रवेश कर गया और नेपाल के आसमान के ऊपर जल गया।

पश्चिमी नेपाल के आसमान में जल गया चीनी रॉकेट
रिपोर्ट के मुताबिक अब 4 टन वजनी अंतरिक्ष के कचरे में तब्दील हो चुका वह चीनी रॉकेट कम्युनिस्ट देश के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन वाई-65 मिशन का हिस्सा था। 29 जुलाई को इसने मध्य चीन में स्थित शिंचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से तीन मिलिट्री इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सैटेलाइट्स की डिलिवरी की थी। मैकडॉवेल के अनुसार चीनी रॉकेट पश्चिमी नेपाल के आसमानों के ऊपर क्रैश कर गया।
Recommended Video
चीन की योजना क्या थी ?
एपरडाफास के मुताबिक जोनाथन मैकडॉवेल ने यूएसएनआई को बताया है कि 'जब उन्होंने इसे लॉन्च किया था, तो योजना यह थी कि इस साल कुछ अप्रत्याशित समय पर दुनिया में कहीं भी आकस्मिक तरीके से फिर से प्रवेश कराया जाएगा। यह बहुत ही अच्छी योजना शायद न हो या बहुत विशेष भी न हो, लेकिन इसी तरह की योजना थी...'

8 मार्च को भी एक चीनी रॉकेट नष्ट हुआ था-रिपोर्ट
इसी तरह का एक रॉकेट जो कि चीन की उसी फैसिलिटी से समान पेलोड के साथ छोड़ा गया था, वह टेक्सास के ऊपर तीनों जासूसी सैटेलाइट को छोड़ने के बाद 8 मार्च को टूट गया था। उसने जासूसी सैटेलाइटों को दक्षिण चीन सागर के ऊपर निगरानी के काम पर लगाया गया है। (इनपुट-एएनआई)












Click it and Unblock the Notifications