दुश्मन देश ने ड्रोन से रोबोट डॉग को उड़ाया, एक बार में 80 फायर, शहरी लड़ाई में साबित होगा गेमचेंजर

वीडियो को ट्रांसलेट करने वाले ट्रांसलेटर के मुताबिक, "आकाश से उतरने वाले रोबोट वार डॉग्स हवाई हमला करने में माहिर हो सकता है और रेड विंग फॉरवर्ड हेवी-ड्यूटी ड्रोन लड़ाकू रोबोट को दुश्मनों तक पहुंचाने का काम करते हैं।

Chinese Robot Dog: इंसानों का युद्ध दिनों-दिन डरावना होता जा रहा है, खासकर भारत का दुश्मन देश इस युद्ध को और भी ज्यादा खतरनाक बनाता जा रहा है। इस वक्त दुनिया परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़ी है और इस बीच भारत के दुश्मन देश चीन ने ड्रोन और रोबोट डॉग का एक सनसनीखेज वीडियो रिलीज किया है, जो भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाई की झलक पेश करता है। चीनी सोशल मीडिया पर रोबोट कुत्ता छाया हुआ है, जिसे मशीन गन से लैस किया गया है।

भविष्य के युद्ध की झलक

भविष्य के युद्ध की झलक

चीनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी फिल्म के सीन की तरह लगता है। इस ड्रोन को एक रोबोट कुत्ते को अपने साथ ले जाते हुए देखा जा रहा है। ये ड्रोन रोबोट डॉग को अपने साथ एक छत पर ले जाता है और फिर ड्रोन और रोबोट डॉग खतरनाक युद्ध में शामिल होते हैं। हालांकि, ये वीडियो चीन की सेना पीएलए का कोई नया प्रयोग है या फिर क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन ये वीडियो भविष्य की लड़ाई की तस्वीर जरूर दिखाती है, जिसमें इंसानों की जगह मशीनें युद्ध में शामिल होंगी।

किसी रक्षा कंपनी का है वीडियो?

किसी रक्षा कंपनी का है वीडियो?

करीब एक मिनट लंबा ये वीडियो चीनी सोशल मीडिया वीबो पर पोस्ट किया गया है और अब ये वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है, कि हो सकता है ये वीडियो चीन की किसी रक्षा कंपनी का रिसर्च वीडियो हो और आने वाले वक्त में ये हथियार चीन की सेना को सौंप दिया जाए। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है, कि चीन की कोई रक्षा कंपनी रोबोटों को तैनात करने के लिए नये किस्म का ड्रोन विकसित कर रही हैं।

डरावनी हो रही है भविष्य की लड़ाई

डरावनी हो रही है भविष्य की लड़ाई

इस वीडियो फूटेज में देखा जा सकता है, कि ड्रोन अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और उसका मकसद बिल्डिंग करे ऊपर पहुंचना है। इस ड्रोन के नीचे हथियारों से लैस एक कुत्ते को देखा जा सकता है और ये वीडियो किसी वीडियो गेम की तरफ दिख रहा है, हालांकि ये वीडियो गेम नहीं है। वीडियो में आगे दिखता है, कि ड्रोन रोबोट कुत्ते को बिल्डिंग के छत पर छोड़ देता है और फिर उड़ जाता है। बिल्डिंग की छत पर उतरने के बाद रोबोट डॉग अनफोल्ड होने लगता है और आसपास के इलाके में वो नेविगेट करना शुरू कर देता है। डिफेंस एक्सपर्ट्स बताते हैं, ये रोबोट डॉग एक चीनी QBB-97 लाइट मशीन गन से लैस है। इस वीडियो को Weibo पर "Kestrel Defence Blood-Wing" नाम के एक वेरिफाइड खाते से अपलोड किया गया है। माना जा रहा है कि, ये अकाउंट सीधे चीनी केस्ट्रल डिफेंस कंपनी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि "ब्लड-विंग" का क्या अर्थ है। एक्सपर्ट्स कहते हैं, कि वीबो से जुड़े किसी वीडियो पर काफी सावधानी से काम करने की जरूरत होती है, क्योंकि असल में चीन जो दिखाना चाहता है, वो असल में होता नहीं है।

दुश्मन के खिलाफ आक्रामक लड़ाई

दुश्मन के खिलाफ आक्रामक लड़ाई

इस वीडियो को ट्रांसलेट करने वाले ट्रांसलेटर के मुताबिक, "आकाश से उतरने वाले रोबोट वार डॉग्स हवाई हमला करने में माहिर हो सकता है और रेड विंग फॉरवर्ड हेवी-ड्यूटी ड्रोन लड़ाकू रोबोट कुत्तों को दुश्मनों तक पहुंचाने का काम करते हैं। ये ड्रोन रोबोट कुत्तों को सीधे दुश्मनों के बीच में या फिर दुश्मनों के पीछे पहुंचा सकते हैं और फिर ये वार डॉग अचानक अपने टारगेट पर पीछे से हमला करना शुरू कर सकता है। इसके साथ ही ये वार डॉग एक स्नाइपर की तरह भी युद्ध लड़ सकता है। इन रोबोट डॉग्स के जरिए दुश्मन के ठिकानों पर कब्जा करने की नीति पर काम करने की कोशिश हो सकती है। सबसे खास बात ये है, कि इन रोबोट डॉग के जरिए दुश्मन की सेना पर एक साथ कई तरफ से हमला किया जा सकता है और दुश्मनों के लिए इन्हें खत्म करना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ये बिना छिपे अंधाधुंध फायरिंग कर सकते हैं।

शहरी लड़ाई में हो सकता है घातक

किसी भी लड़ाई के दौरान शहरी लड़ाई लड़ना सबसे मुश्किल काम होता है और अगर आपने यूक्रेन युद्ध पर नजर रखी हो, तो आप जानते होंगे, कि कैसे शहरी लड़ाई में रूस को हार का सामना करना पड़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि इस ड्रोन और रोबोट डॉग को शहरी लड़ाई के लिए तैयार किया गया होगा। इस वीडियो में रोबोट डॉग में ड्रम मैग्जीन को भी फिट देखा जा सकता है, जो चीन की सेना इस्तेमाल करती है और ये मशीन गन एक बार में 80 गोलियां फायर करता है, लिहाजा कल्पना करना मुश्किल नहीं है, कि अगर ये रोबोट कुत्ता दुश्मन के किसी मोर्चे के बीच उतर गया, तो ये क्या कहर बरपा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+