Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WHO की फटकार के बाद चीन को आया होश, पहली बार जारी किया कोरोना से जुड़ा डाटा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन को कोरोना से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करने को कहा था। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि चीन के पास कोरोना से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जो वो दुनिया से छिपा रहा है।

china

Image: file

चीन ने कोरोना महामारी के शुरुआती हफ्तों में वुहान के बाजार से लिए गए नमूने की जांच का डेटा जारी किया है। तीन साल पहले लिए गए इस डेटा को चीनी शोध टीम ने जारी किया है। इस जांच में यह पुष्टि हुई है कि नमूने में जंगली जानवरों का जेनेटिक मटेरियल मौजूद था।

पहले भी ऐसा माना जाता रहा है कि वुहान का सी फूड और वाइल्ड लाइफ मार्केट से कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई है। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि पॉजिटिव पाए गए नमूने में जंगली जानवरों के जेनेटिक मटेरियल थे। रिसर्च के मुताबिक नमूना SARS-CoV-2 टेस्ट में पॉजिटिव आया था।

इस शोध को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने सत्यापित किया है। हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि यह वायरस किसी जानवर के बजाय किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा बाजार में फैला हो सकता है। रिसर्च चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के शोधकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था।

यह 2020 में बाजार से वापस इकट्ठा किए गए बायोलॉजिकल एवीडेंस का पहला पीयर-रिव्यूड स्टडी है। वायरस को बाजार में बेचे जाने वाले जानवरों से जोड़कर, यह जांच की नई लाइनें खोल सकता है कि इसका प्रकोप कैसे शुरू हुआ।

कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इस बात का और सबूत है कि यह बीमारी शुरू में एक संक्रमित जानवर से इंसानों में फैली थी। हालांकि चीनी रिसर्च टीम के मुताबिक अभी भी यह तय नहीं हो पाया है कि ये वायरस जानवर से मानव के संपर्क में आने के बाद उत्पन्न हुआ है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नमूनों की आनुवंशिक सामग्री को सार्वजनिक करने में तीन साल क्यों लगे? आपको बता दें कि एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन को कोरोना से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करने को कहा था।

WHO ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि चीन के पास कोरोना से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जो वो दुनिया से छिपा रहा है। WHO चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा- अगर चीन कोरोना से जुड़ी जानकारियां जल्द से जल्द उपलब्ध नहीं करवाता है, तो यह मान लिया जाएगा कि दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस चीन की लापरवाही का नतीजा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+