हिंद महासागर में डूबा चीन का मछली पकड़ने वाला जहाज, चालक दल के 39 लोग लापता

चीन दुनियाभर के समंदर में मछली पकड़ने के लिए कुख्यात रहा है और इसकी बड़ी वजह चीनियों का अत्यधिक मात्रा में मछली खाना है।

Chinese Fishing Boat

Chinese fishing boat: हिंद महासागर में चीन की एक मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई है, जिससे उसमें सवार चालक दल के सभी 39 सदस्य लापता हो गये हैं।

चीन की सरकारी मीडिया ने नाव के डूबने की पुष्टि की है।

चीनी ब्रॉडकास्टर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने कहा है, कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई। चालक दल में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के पांच लोग शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली किआंग ने विदेशों में चीनी राजनयिकों के साथ-साथ कृषि और परिवहन मंत्रालयों को जीवित बचे लोगों की तलाश में सहायता करने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लुपेंगलाईयुआनयू नंबर 8 शेडोंग के पूर्वी प्रांत में स्थित था, जो पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित था। हालांकि, जहाज के डूबने को लेकर और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और फिलहाल ये भी नहीं बताया गया है, कि जहाज के डूबने की वजह हादसा था, या कुछ और।

आपको बता दें, कि चीनी जहाज पूरी दुनिया के समंदर में मछली पकड़ते रहते हैं और पिछले दिनों भारतीय नौसेना के प्रमुख ने भी इस बात की पुष्टि की थी, कि हिंद महासागर में मछली पकड़ने के लिए हमेशा कई चीनी जहाज मौजूद रहते हैं।

Recommended Video

    Indian Ocean में China की बढ़ती गतिविधि पर Indian Navy Chief का करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी | *News

    पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह इलाके में रहने वाले लोग पिछले काफी समय से इसी बात के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, कि चीनी जहाज विशालकाय जहाजों से मछली को ऊपर से ही छान लेते हैं, लिहाजा उस क्षेत्र के समुद्र में अब मछली ही नहीं बचे हैं, जिससे उनकी आजीविका ही खत्म हो गई है। (फोटो-- प्रतीकात्मक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+