चीन के विदेश मंत्री की नहीं मिल रही कोई खोज खबर, तमाम प्रोग्राम हो गये कैंसिल.. बीमार हैं या है कोई और बात?
China Foreign Minister: चीन के विदेश मंत्री किन गैंग अचानक से लापता हो गये हैं और एक के बाद एक उनके तमाम कार्यक्रम कैंसिल हो रहे हैं। लिहाजा डिप्लोमेटिक वर्ल्ड में कानाफुसी होने लगी है, कि चीन के विदेश मंत्री किन गैंग कहां गायब हो गये हैं।
चीन के विदेश मंत्री के बारे में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है। मंगलवार को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, कि किन गैंग 'स्वास्थ्य कारणों' से इस सप्ताह इंडोनेशिया में एक बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे और उनके स्थान पर वांग यी चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कहां गायब हैं चीन के विदेश मंत्री?
शुक्रवार के पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच से पहले, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) और चीन के विदेश मंत्रियों की गुरुवार को बैठक होने वाली है।
चीनी प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बिना ज्यादा जानकारी दिए बगैर बताया, कि "स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री किन गैंग स्वास्थ्य कारणों से आसियान की इस मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं।" ब्लूमबर्ग के अनुसार, किसी अधिकारी के स्वास्थ्य को लेकर बीजिंग की ओर से यह एक दुर्लभ टिप्पणी है।
इकोनॉमिक टाइम्स ने कहा है, कि चीन अक्सर अपने नेताओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं देता है।
लेख में कहा गया है, कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने केवल जुलाई 2022 में वैक्सीन लगवाने के बारे में इसकी जानकारी की थी। लेकिन, इसके अलावा किसी भी चीनी अधिकारी के स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती है, तो फिर विदेश मंत्री किन गैंग के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी क्यों दी गई है?
57 वर्षीय किन गैंग ने पिछले साल दिसंबर में वांग यी से विदेश मंत्री का पद संभाला था।
आखिरी बार कब दिखे थे?
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग आखिरी बार 25 जून को बीजिंग में श्रीलंका, रूस और वियतनाम के अधिकारियों से मुलाकात के बाद सार्वजनिक रूप से देखे गये थे। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, किन ने एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था, जहां चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली से मुलाकात की थी।
द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, जून के अंत में किन गैंग और यूरोपीय संघ के राजदूतों के बीच एक लंच मीटिंग भी अचानक रद्द कर दी गई थी। हालांकि, उस वक्त किन गैंग की अनुपस्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पिछले शुक्रवार को अमेरिकी राजनीतिक समाचार वेबसाइट पोलिटिको के एक लेख के बारे में पूछा गया था, जिसमें अटकलें लगाई गई थीं कि किन की अनुपस्थिति के पीछे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, तो चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, कि उन्होंने रिपोर्ट के बारे में "नहीं सुना" है।
यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने कहा, कि किन गैंग को पिछले सप्ताह बीजिंग में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल से मिलना था, लेकिन चीन ने उस तारीख पर बैठक में हिस्सा लेने में असमर्थता जताई, जिसके बाद बैठक को आगे बढ़ा दिया गया।
योजनाओं से परिचित एक सूत्र के अनुसार, 5 जुलाई को बोरेल के निर्धारित आगमन से ठीक दो दिन पहले यूरोपीय संघ को स्थगन की सूचना दी गई थी।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी इस सप्ताह जकार्ता में बैठकों में भाग लेने वाले हैं, जो चीन के साथ बातचीत का एक और अवसर पेश करेगा, क्योंकि वाशिंगटन बड़ी शक्तियों के बीच संबंधों में खटास को कम करना चाहता है।
ब्लिंकन ने पिछले महीने बीजिंग में किन गैंग और वांग से मुलाकात की थी, जो पांच साल में किसी अमेरिकी विदेश मंत्री की पहली चीन यात्रा थी।
वांग यी, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश नीति प्रमुख हैं, और किन गैंग से रैंक में ऊपर हैं, वो चीन सरकार के विदेश नीति प्रमुख हैं। किन गैंग से पहले वांग यी ही चीन के विदेश मंत्री थे।
अल जजीरा के अनुसार, ब्लिंकन की यात्रा से पहले किन गैंग ने मांग की थी, कि वाशिंगटन ताइवान जैसी चीन की 'मुख्य चिंताओं' का सम्मान करे और "चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करे, और प्रतिस्पर्धा के नाम पर चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों को नुकसान पहुंचाना बंद करे।"
चीनी विदेश मंत्री के गायब रहने का मतलब?
इकोनॉमिक टाइम्स ने कहा, कि किन गैंग की लंबे समय तक अनुपस्थिति ने अटकलों को हवा दे दी है और इसके पीछे के कारणों पर सवाल उठाए हैं।
लेख में कहा गया है, कि "चूंकि, चीन की विदेश नीति वैश्विक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, खासकर यूरोपीय संघ और आसियान के साथ उसके संबंधों में, तो किन गैंग की अनुपस्थिति के आसपास की अनिश्चितता ने ध्यान और जिज्ञासा पैदा की है। स्थिति पर स्पष्टता प्रदान करने के लिए आधिकारिक स्रोतों से अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जाएगी।"
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कड़ाई से नियंत्रित, अत्यधिक अपारदर्शी राजनीतिक प्रणाली और स्वतंत्र प्रेस की कमी अक्सर प्रमुख हस्तियों के गायब होने की अटकलों को जन्म देती है, जैसे कि पूर्व चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ को दो दशक के कांग्रेस में बिना स्पष्टीकरण के मंच से हटा दिया गया था।
लिहाजा, किन गैंग के सार्वजनिक जीवन से गायब रहने की खबर अब हेडलाइंस बनने लगी हैं, कि आखिर क्या वजह है, कि चीन के विदेश मंत्री डिप्लोमेटिक जीवन से लापता हो गये हैं?
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications