महाविनाश की तैयारी! पूरी पृथ्वी को आग के गोले में बदल सकती है चीन की ये एक गलती
बीजिंग, 19 अगस्त। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप का सामना कर रही है। अमेरिका इसके लिए सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार बताता है। चीन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह वायरस वहां की लैब में तैयार किया गया था। हालांकि चीन हमेशा से ही इन आरोपों को खारिज करता आया है। कोरोना के जन्म की वजह जो भी हो लेकिन ये तो पक्का हो गया है कि चीन इस पृथ्वी को विनाश की तरफ ले जाने की ओर अग्रसर है।

चीन ने बनाया स्पेस का सोलर पैनल
दरअसल, चीन बीते 80 सालों से पूरी दुनिया के लिए मौत का सामान तैयार कर रहा है। उसकी एक गलती इस धरती को आग के गोले में बदल सकती है। आपको सुनकर जरूर झटका लगा होगा लेकिन, आप को तब ज्यादा हैरानी होगी जब यह पता चलेगा कि चीन अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा सोलर पैनल भेजने वाला है। चीन कई वर्षों से अपने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है लेकिन उसे इसकी जरा भी फिक्र नहीं है कि उसकी एक गलती से दुनिया तबाह हो सकती है।

चीन के प्रोजक्ट से दुनिया में आ सकती है तबाही
चीन अब अंतरिक्ष में जो करने जा रहा है, उसमें थोड़ी सी भी लापरवाही भी भयंकर तबाही मचा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन जो सोलर पैनल स्पेस में भेज रहा है वह सूर्य की रोशनी से चार्ज कर चलाया जाएगा। सोलर पैनल से निकलने वाले रिफ्लेक्टेड रेज को चीन महासागर में गिराने वाला है लेकिन इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो इससे पृथ्वी को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सोलर पैनस का होगा ये उपयोग
वैज्ञानिकों का दावा है कि ये रिफ्लेक्टेड रेज पृथ्वी पर भीषण गर्मी को बढ़ावा देगी और लाइट के टॉर्चर से धरती पर कोहराम मच जाएगा। पृथ्वी जलकर खाक भी हो सकती है। बता दें कि चीन ने अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर तहलका मचा दिया है, इस सोलर पैनल के जरिए चीन 2049 तक 1GW एनर्जी जेनरेट करना चाहता है। यह इतनी पावर है कि इससे पूरा शहर बिजली इस्तेमाल कर सकता है।

80 साल से इस प्लान पर कर रहा काम
कई एक्सपर्ट्स का दावा है कि रोशनी के रिफ्लेक्शन में हुई एक गलती तबाही ला सकती है। चीन का प्लान है सोलर पैनल से रिफ्लेक्ट हुई सूर्य की रोशनी को समुद्र में गिराना, लेकिन अगर इसमें लापरवाही हुई और रोशनी जमीन पर गिरी तो तबाही मच सकती है। चीन की ये सनक आज से नहीं बल्कि 1940 से जारी है। चीन ने ये योजना इसाक असिमोव के आइडिए से बनाई थी।

चीन ने कहा- 'कोई गड़बड़ी नहीं होगी'
अब चीन ही नहीं बल्कि ब्रिटेन के वैज्ञानिक भी इस प्रोजेक्ट को बनाने की तैयारी में हैं। मालूम हो की सोलर पैनल से सूर्य की रोशनी को बिजली में बदलकर इस्तेमाल किया जाता है। स्पेस में सोलर पैनल को स्थायी रखना भी चीन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि ग्रैविटी की कमी की वजह से वह हिलता रहेगा। हालांकि चीन अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। चीनी सरकार ने भी वैज्ञानिकों के इस प्लान की सराहना की है। चीन ने विश्वास दिलाया है कि इस प्लान में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो तबाही निश्चित है।
यह भी पढ़ें: तालिबान पर पोस्ट के बाद हैक हुआ कंगना रनौत का इंस्टाग्राम! एक्ट्रेस ने चीन पर लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications