तालिबान पर पोस्ट के बाद हैक हुआ कंगना रनौत का इंस्टाग्राम! एक्ट्रेस ने चीन पर लगाया आरोप
मुंबई, 18 अगस्त। अफगानिस्तान पर एक बार फिर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात चिंताजनक हैं। लोग देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कई लोगों की जान जा चुकी हैं। दुनियाभर से लोग अफगानिस्तान के हालात पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, भारत से भी बॉलीवुड हस्तियां लगातार इस मसले पर अपने विचार शेयर कर रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दावा किया है कि तालिबानियों पर पोस्ट शेयर करने के बाद अंतरराष्ट्रीय हैकरों ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है।

तालिबान पर पोस्ट के बाद हैक हुआ कंगना रनौत का इंस्टाग्राम!
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम पर संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। हालांकि कि सोशल मीडिया कंपनी से बात करने के बाद अब वह अपना प्रोफाइल फिर से एक्टिव कर पाईं। कंगना का कहना है कि तालिबानियों पर किए एख पोस्ट के बाद उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस का कहना है कि चीन में बैठे हैकर ने उनका अकाउंट हैक किया और तालिबान को लेकर किए गए उनके पोस्ट को डिलीट कर दिया।

चीन से हुई इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश
कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा,
बीती रात मुझे इंस्टाग्राम से अलर्ट मिला कि चीन में बैठा कोई शख्स मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा है। ये अलर्ट मुझे अचानक मिला और आज सुबह तालिबान को लेकर पोस्ट की गई मेरी स्टोरी गायब हो गई थीं। मेरा अकाउंट भी डिसेबल हो गया था, इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने के बाद मैं अकाउंट चला पा रही हूं लेकिन जैसे ही मैं कुछ लिखने की कोशिश करती हूं तो बार-बार मैं अपने अकाउंट से अपने आप लॉग आउट हो जाती हूं।

'बहन के फोन से कर रही हूं पोस्ट'
कंगना ने आगे लिखा,
मेरा इंस्टाग्राम मेरी बहन के फोन में भी खुला रहता है, तो मैं वहां से ये स्टोरी पोस्ट कर रही हूं। यह बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है...यकीन नहीं हो रहा।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान की कार्रवाई की निंदा कई बॉलीवुड स्टार्स ने की है, इस लिस्ट में कंगना का भी नाम है। अकाउंट हैक होने के दावे के बाद कंगना के फैंस का गुस्सा भी चीन पर फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने चीन को भला-बुरा सुना रहे हैं।

कंगना का ट्विटर अकाउंट हो चुका है सस्पेंड
कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं, वह समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार सामने रखती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनका ट्विटर अकाउंट पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। कंगना के खिलाफ ट्विटर ने ये कार्रवाई उनके भड़काऊ पोस्ट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद किया था। ट्विटर के बाद से कंगना रनौत अब इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। इसके साथ वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की लव लाइफ पर KRK ने खोले राज, कहा-इमरान को कर रहीं डेट, लव जिहाद का दिया एंगल












Click it and Unblock the Notifications