चीन ने 6 भारतीय कंपनियों से फ्रोजेन सीफूड खरीदने पर लगाई रोक, लगाया बड़ा आरोप
चीन ने 6 भारतीय सी फूड कंपनियों से फ्रोजेन फूड खरीदने पर रोक लगा दी है।
बीजिंग/नई दिल्ली, जून 11: चीन ने 6 भारतीय कंपनियों से फ्रोजेन सीफूड खरीदने पर लोग लगा दी है और चीन ने अपने इस कदम के पीछे कोरोना वायरस का हवाला दिया है। चीन ने छह भारतीय कंपनियों से फ्रोजेन सीफूड खरीदने पर रोक लगाते हुए दलील दी है कि इन प्रोडक्ट पर कोरोना वायरस वाए गये हैं, लिहाजा एक हफ्ते के लिए चीन ने 6 भारतीय कंपनियों से सीफूड खरीदने पर प्रतिबंध का ऐलान कर दिया है।
Recommended Video

6 भारतीय कंपनियों पर रोक
दरअसल, चीन की सीमा शुल्क ने दावा किया है कि भारत से चीन जा रहे फ्रोजेन फूड के पैकेट्स पर कोरोना वायरस के ट्रेसेज मिले हैं। आपको बता दें कि पिछले साल से ही चीन, दुनियाभर के जिन भी देशों से सीफूट खरीदता है, उसकी जांच करता है। चीन की तरफ से पहले भी उत्पादों के पैकेट पर कोरोना वायरस के ट्रैस मिलने पर प्रतिबंध लगाए गये हैं। चीनी सीमा शुल्क ने प्रेस रिलीज में अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि '6 भारतीय कंपनियों के प्रोडक्ट पर कोरोना वायरस के ट्रेसेज मिलने के बाद अगले एक हफ्ते के लिए सभी प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर रोक लगाई जा रही है।'
कोरोना वायरस का हवाला
कोरोना वायरस को जन्म देने वाले चीन में अभी भी काफी सख्ती बरती जा रही है। और अपनी सख्ती की बदौलत ही चीन ने कोरोना वायरस को फैलने से चीन में रोका भी है। वुहान शहर से पहली बार दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस दुनिया के अलग हिस्सों में फैलना शुरू हुआ था, जिसकी जद में आज पूरी दुनिया है। वहीं, गुरुवार को चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुयानडोंग प्रांत में स्थानीय कोरोना वायपस इंफेक्शन के 6 मामले सान आए हैं। वहीं, चीन में 15 ऐसे कोरोना वायपस से के मिले हैं, जो विदेशों से आए हैं। चीन के वुहान लैब में कोरोना वायरस बनाने का शक है और दुनिया के कई देश चीन के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications