शी जिनपिंग ने अपने करीबी किम जोंग उन के इलाज के लिए नॉर्थ कोरिया भेजी एक्सपर्ट्स की टीम
बीजिंग। चीन की तरफ से एक टीम नॉर्थ कोरिया भेजी गई है और इस टीम में कुछ अधिकारियों के अलावा हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं। चीन की तरफ से यह टीम ऐसे समय नॉर्थ कोरिया भेजी गई है जब पिछले दिनों तानाशाह किम जोंग उन के खराब स्वास्थ्य की रिपोर्ट्स आई थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से यह जानकारी दी गई है। रॉयटर्स की तरफ से यह नहीं बताया जा सका है कि इस टीम की तरफ से किम की हेल्थ के बारे में क्या अनुमान लगाया गया है।

गुरुवार को बीजिंग से रवाना हुई टीम
नॉर्थ कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले लोगों के हवाले से रॉयटर्स ने लिखा है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इंटरनेशनल लाइसन डिपार्टमेंट के सीनियर मेंबर इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। गुरुवार को डेलीगेशन बीजिंग से नॉर्थ कोरिया के लिए रवाना हुआ है। यह डिपार्टमेंट चीन का वह सरकारी हिस्सा है जो नॉर्थ कोरिया से जुड़े मामलों को देखता है। सूत्रों की पहचान नहीं बताई गई है और उन्होंने अपनी कोई भी पहचान देने से भी इनकार कर दिया। न तो लाइसन डिपार्टमेंट और न ही चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से रॉयटर्स की इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया दी गई। सियोल स्थित वेबसाइट एनके की तरफ से पिछले दिनों कहा गया था कि किम जोंग उन की सर्जरी हुई है और वह 12 अप्रैल से कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर हैं। वेबसाइट ने एक अनाम सूत्र के हवाले से खबर दी थी।
ट्रंप ने कहा किम के बीमार होने की खबरें गलत
साउथ कोरिया सरकार के अधिकारियों और लाइसन डिपार्टमेंट के साथ चीनी अधिकारियों की तरफ से उन रिपोर्ट्स को चुनौती दी गई है जिसमें कहा गया था कि सर्जरी के बाद किम खतरे में है। साउथ कोरिया के अधिकारियों ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया में किसी भी असाधारण प्रकार की गतिविधियों के बारे में उन्हें कोई संकेत नहीं मिला है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन खबरों से इनकार कर दिया था कि किम की हालत गंभीर है। उन्होंने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि रिपोर्ट गलत है।' लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि क्या वह नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं? शुक्रवार को साउथ कोरिया के सूत्रों की तरफ से रॉयटर्स को बताया गया है कि उनकी इंटेलीजेंस के मुताबिक किम जिंदा हैं और वह जल्द ही जनता के सामने आएंगे। इस व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी को इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि किम की वर्तमान स्थिति क्या है या फिर चीन की टीम नॉर्थ कोरिया क्यों आई है।












Click it and Unblock the Notifications