अफवाह हुई सच: चीन ने विदेश मंत्री क्विन गांग को हटाया, एक महीने से थे लापता, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी?

चीन ने आखिरकार विदेश मंत्री क्विन गांग को पद से हटा दिया है। चीन सरकार ने मंगलवार को गांग की जगह वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। वांग यी पहले भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

57 वर्षीय क्विन गांग दिसंबर 2022 में विदेश मंत्री नियुक्त किए गए थे। उन्होंने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। मगर 8 महीने के बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया। चीन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन गैंग को उनके पद से क्यों हटाया है।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीन की शीर्ष विधायिका ने आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे और आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर निर्णय की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक सत्र बुलाया। इसी बैठक में ये फैसला हुआ।

ऐसा माना जा रहा है कि एक महिला पत्रकार संग अफेयर की वजह से चीनी विदेश मंत्री को पद से हटाया गया है। वे बीते 30 दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें 25 जून को रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री रुडेंको आंद्रे युरेविच के साथ बैठक को दौरान देखा गया था।

हालांकि उनके गायब होने पर तब सवाल उठने शुरू हुए जब वे तकरीबन इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में उच्च स्तरीय आसियान शिखर सम्मेलन में अनुपस्थित रहे थे।क्विन गांग चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी में शीर्ष अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्हें शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है। उन्होंने लंदन में चीनी दूतावास में कई साल बिताए हैं। इसके साथ ही वे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल लेते हैं।

क्विन गांग को वुल्फ वॉरियर भी कहा जाता है। यह निकनेम उन नई पीढ़ी के चीनी राजनयिकों को दिया गया है जो बीजिंग के खिलाफ पश्चिमी आलोचना के जवाब में अक्सर भड़काऊ बयानबाजी करते हैं।

'वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी' शब्द का इस्तेमाल हाल के कुछ सालों में शुरू हआ है। विशेषकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चीन को जोड़कर इसका इस्तेमाल होता है। ये डिप्लोमेसी शी जिनपिंग सरकार के लिए अपनी विचारधारा का विस्तार करने, पश्चिमी देशों का मुकाबला करने और अपनी रक्षा करने की एक रणनीति है।

Qin Gang removed

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+