मोरबी पुल हादसे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या कहा?
मोरबी हादसे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, वो और उनकी पत्नी जिल बाइडेन उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
China President Xi Jinping on Morbi bridge collapse: गुजरात के मोरबी में हुए भयानक केबल ब्रिज हादसे में अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना ने भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया है। वहीं, अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ब्रिज बनाने वाली कंपनी के गेट पर ताला लगा दिया गया है। वहीं, रिपोर्ट है कि अभी कुछ और आरोपियों को गिरफ्तारीहो सकती है। ब्रिज टूटकर गिरने पर सबसे ज्यादा सवाल उसका रेनोवेशन व देख-रेख करने वाली कंपनियों पर उठ रहे हैं। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से भी मोरबी ब्रिज हादसे पर प्रतिक्रिया दी गई है।

शी जिनपिंग ने भेजा शोक संदेश
लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मोरबी ब्रिज हादसे पर शोक संदेश भेजा है। चीन की सरकारी स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने रिपोर्ट दी है, कि चीनी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को शोक संदेश भेजा है। अपने शोक संदेश में शी जिनपिंग ने लिखा है कि,"चीन की सरकार और चीन के लोगों की तरफ से मैं पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं और उनके परिवारों और घायलों के प्रति हमारी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" आपको बता दें कि, रायटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, मोरबी पुल हादसे में मरने वाली संख्या बढ़कर 135 हो गई है, वहीं लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है, जबकि अहमदाबाद के ओरेवा फार्म के दफ्तर पर ताले लग गए हैं। उसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी मोरबी पुल हादसे को लेकर शोक जताया है।

जो बाइडेन ने भी जताया दु:ख
मोरबी हादसे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, वो और उनकी पत्नी जिल बाइडेन उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने भारत में पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। हम भारतीय लोगों के साथ इस दुख घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। इससे पहले गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे को केंद्र और राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में गुजरात के राजभवन में एक हाईलेवल मीटिंग हुई। जिसमें गुजरात सरकार के अधिकारियों के साध सीएम भूपेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। सीएम ने इस हादसे पर 2 नवंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दिन गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, "इस मुश्किल घड़ी में वाशिंगटन भारत के साथ खड़ा रहेगा और त्रासदी से प्रभावित लोगों साथ देगा। बाइडेन ने अपने ट्वीट में लिखा, "जिल और मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेजते हैं, जिन्होंने भारत में पुल ढहने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। जिसके कारण उन्हें गुजरात में दुख की घड़ी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में बहुत से लोगों की जान चली गई।"

एंटनी ब्लिंकन ने भी जताया शोक
बाइडेन के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, "हम गुजरात के मोरबी में एक निलंबन पुल के दुखद पतन से बहुत दुखी हैं। हमारे दिल भारत के लोगों के साथ हैं, और हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका इस मुश्किल की घड़ी में भारतीयों के साथ खड़ा है।"












Click it and Unblock the Notifications