खराब मौसम की मार से पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों में भगदड़, 90 प्रतिशत सैनिकों को चीन ने बदला
पूर्वी लद्दाख में बेहद खराब मौसम की वजह से चीन को अपने 90 प्रतिशत सैनिकों को बदलना पड़ा है। जबकि भारत के आईटीबीपी के जवान पिछले 2 सालों से उन्हीं स्थितियों में देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं।
बीजिंग, जून 06: पूर्वी लद्दाख में चीनी सीमा की तरफ चीनी सैनिकों की स्थिति खराब मौसम ने काफी ज्यादा खराब कर दी है। स्थिति ये हो गई है कि चीनी सैनिक खराब मौसम की वजह से बुरी तरह कांप रहे हैं और उनके लिए भारतीय सीमा पर तैनात रहना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने अपने 90 प्रतिशत से ज्यादा सैनिकों को बदल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए ने 90 फीसदी से ज्यादा सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा से हटा दिया है और उनकी जगह पर नये सैनिकों को भेजा है।
Recommended Video

खराब मौसम से बेहाल चीनी सैनिक
पिछले साल भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगातार भारत-चीन सीमा पर तनाव बना हुआ है और तनाव को देखते हुए चीन ने अपने 50 हजार सैनिकों को भारतीय बॉर्डर के पास भेज रखा था। लेकिन भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खराब मौसम की वजह से चीन को पूर्वी लद्दाख से 90 फीसदी सैनिकों को बदलना पड़ा है। एएनआई ने आर्मी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 'चीनी ने अपने नये सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात किया है। यहां पर जो सैनिक पिछले एक साल से तैनात थे, खराब मौसम की वजह से उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है और करीब 90 फीसदी सैनिकों को चीन ने रोटेशन के आधार पर बदल दिया है।'

बिना लड़े ही हारा चीन!
पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिक सालों से डटे हुए हैं और वो खराब मौसम में भी रहने के अभ्यस्त हो चुके हैं जबकि चीनी सैनिकों के साथ ऐसा नहीं है। चीन के पास भले ही 15 लाख सैनिक हों लेकिन उनके सैनिकों को खराब मौसम में सरहद पर कमान संभाले रखना नहीं आता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से चीनी सैनिक काफी गंभीर तौर पर बीमार हो गये हैं वहीं, पहाड़ों पर तैनात रहना आसान नहीं होता है, ऐसे में चीनी सैनिकों के लिए एक एक पल पूर्वी लद्दाख में निकालना मुश्किल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल पैंगोग सो लेक के जिस एरिया में झड़प हुई थी, वहां भी चीनी सैनिकों के लिए रहना मुश्किल साबित हो रहा है और हर दिन पीएलए को अपने सैनिकों को बदलना पड़ रहा है। बेहद खराब मौसम की वजह से चीनी सैनिकों के लिए मुवमेंट करना मुश्किल हो गया है।

डटे हुए हैं भारतीय सैनिक
अगर चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों से तुलना की जाए, तो एक तरफ जहां चीनी सैनिकों में भगदड़ मची हुई है, वहीं भारतीय सैनिक बिना किसी दिक्कत के भारतीय सीमा की रक्षा कर रहे हैं। दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि भारतीय सैनिकों के पास जहां काफी ज्यादा एक्सप्रिएंस है, वहीं चीनी सैनिकों के पास पहाड़ों पर रहने का कोई अनुभव नहीं है। भारतीय सैनिक पहाड़ों पर रहने के लिए भी मानसिक तौर पर खुद को काफी ज्यादा मजबूत कर लेते हैं और किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं है, लेकिन चीनी सैनिकों के लिए ऐसा नहीं है। वो खराब मौसम की मार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाई एल्टीट्यूड एरिया में भी भारतीय सैनिक पिछले दो सालों से मौजूद हैं और हर साल करीब 40 प्रतिशत सैनिकों को रोटेट किया जाता है। वहीं, आईटीबीपी जवान पहाड़ों में लगातार 2-2 साल से ज्यादा वक्त तक देश की सरहद की हिफाजत में लगे रहते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications