कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में डोकलाम का जिक्र नहीं करेंगे शी जिनपिंग!
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच में बीते कई महीने से डोकलाम का गतिरोध बरकरार है। बीते महीने इस मसले का दोनों ओर से हल होने का दावा कर लिया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही इस का जिन्न फिर उभर कर आया था। अब खबर है कि आज होने वाली चीनी कांग्रेस की बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग डोकलाम के मुद्दे से दूर रहेंगे। जिनपिंग आज कम्युनिस्ट पार्टी के पांच सलाना बैठक कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कहा जा रहा है कि जिनपिंग संभवतः डोकलाम विवाद की चर्चा नहीं करेंगे। गौरतलब है कि भारत के साथ करीब 71 दिन तक चला डोकलाम का मामला जिनपिंग के कार्यकाल का बड़ा मामला है। तीन साल पहले जब चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई इसके बाद चीनी सेना की सीमा पर यह बड़ी तनातनी रही।

बता दें कि 5 वर्षीय वर्क रिपोर्ट में प्रायः पार्टी के प्रदर्शन और देश के भीतर एवें दुनिया के साथ चीन के संबंधों की चर्चा की जाती है। इस रिपोर्ट में डोकलाम मुद्दे की चर्चा करना या ना करना कम्युनिस्ट पार्टी का महत्वपूर्ण निर्णय होगा क्योंकि चीन के सत्ता प्रतिष्ठान में सेना की भागीदारी अहम है। पार्टी की सर्वोच्च 7 सदस्यीय पोलित ब्यूरो में चीनी सेना की 2 सीट है।
मंगलवार को इसी विषय पर कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे प्रेस वार्ता की और पार्टी कांग्रेस में चर्चा का विषय रहे वाले मुद्दों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। हालांकि इस प्रेस वार्ता में डोकलाम का जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में यह संकेत है कि पार्टी नेतृत्व डोकलाम के मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहता है क्योंकि इससे पार्टी में ही मतभेद पैदा हो सकता है। पार्टी के एक हिस्से का मानना है कि इस पूरे मामले में चीनी सेना को बोलने का मौका कम मिला और भारत से फैसले करने की आजादी राजयनिकों को ज्यादा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications