G20 की सफलता से चीन को लगी मिर्ची, अब India Vs Bharat मामले में कूदा, कही ये बात

China on Inida Vs Bharat: भारत G20 समिट का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा, जिससे अब चीन को मिर्ची लग रही है। इस वजह से वो देश के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहा। अब उसकी प्रतिक्रिया India Vs Bharat मामले में सामने आई है।

चीन ने अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में भारत को लेकर एक आर्टिकल छापा। जिसमें उसने इंडिया नाम बदलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। चीन के मुताबिक भारत में अन्य जरूरी मुद्दे हैं, ऐसे में उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि अभी भारत सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

china

चीनी अखबार ने लिखा कि क्या ये भारत या इंडिया का मामला है? हमारे पड़ोसी देश को G20 की अध्यक्षता का उपयोग अर्थव्यवस्था में सुधार, विदेशी निवेश आकर्षित करने आदि के लिए करना चाहिए। ये सब नाम बदलने से ज्यादा जरूरी हैं।

क्यों परेशान है चीन?
दरअसल भारत G20 समिट की अध्यक्षता कर रहा। इसकी मुख्य बैठक राजधानी दिल्ली में हो रही, जिसकी जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई राष्ट्रों के प्रमुख भारत आ रहे। साथ ही सभी देशों ने भारत की तैयारियों की तारीफ की है। ऐसे में चीन परेशान है।

वहीं दूसरी ओर चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। हालांकि सदस्य देश होने के नाते चीन के प्रतिनिधि बैठक में आएंगे।

क्या है INDIA vs भारत का मामला?
G20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक भव्य डिनर आयोजित करेंगी। उसका एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें President Of India की जगह President Of Bharat लिखा था। ऐसे में ये चर्चा शुरू हो गई कि मोदी सरकार इंडिया की जगह आधिकारिक नाम भारत करेगी।

पहले दिया था ये बयान
अभी एक दिन पहले G20 पर चीन का बयान सामने आया है। उसने कहा था कि वो हमेशा से इस समूह को प्राथमिकता देता रहा है। भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा, जिस पर उसने खुशी भी जताई। चीन के मुताबिक वो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+