चीन को अब बच्चों के लिए सिंगल और अविवाहित महिलाओं से आस, IVF का बढ़ रहा है कारोबार
चीन अब अपनी आबादी बढ़ाने के लिए हर तरह की कोशिशों में जुट चुका है। अब वह अविवाहित और सिंगल महिलाओं से भी उम्मीद करने लगा है कि बच्चे पैदा करने में वह भी सहयोग करें।

कुछ समय पहले तक अपनी सख्त जनसंख्या नीति के लिए कुख्यात चीन अब एक-एक बच्चे के लिए तड़प रहा है। उसने तरह-तरह की कोशिशें करके देख लीं, लेकिन जन्मदर में उम्मीदों के अनुसार बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि पहले अविवाहित और सिंगल महिलाओं के बच्चे को लेकर काफी सख्त नजरिया रखने वाले देश ने अब इनसे जुड़े कानूनों में भी राहत देनी शुरू कर दी है।

एक-एक बच्चे पैदा करने के लिए तड़प रहा है चीन
चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है, लेकिन उस अनुपात में बच्चे पैदा नहीं हो पा रहे हैं। आने वाले दशकों में अपनी युवा आबादी बढ़ाने के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी तरह-तरह की कोशिशों में जुटी हुई है। वहां के नीति-निर्धारकों की चिंता घटते जन्मदर को लेकर बढ़ी हुई है। चीन की सरकार ने अब राष्ट्रीय स्तर पर इसके हल के लिए एक नई पहल की ओर देखना शुरू किया है।

अविवाहित महिलाओं के बच्चों को मान्यता देने की तैयारी
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरबरी महीने में चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन में अविवाहित महिलाओं के बच्चों के रजिस्ट्रेशन को कानूनी मान्यता दी गई थी। अब चीन की सरकार इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की सोच रही है।

आईवीएफ तकनीक से गर्भवती होने लगीं अविवाहित-सिंगल महिलाएं
इस बदलाव का असर ये होगा कि अब चीन में अविवाहित महिलाओं को भी पेड मैटरनिटी लीव मिलेगी और वह भी बच्चों पर सब्सिडी पाने की हकदार होंगी, जो पहले सिर्फ विवाहित दंपतियों को ही दी जाती थी। सिचुआन की राजधानी चेंगदू की तलाकशुदा चेन लुओजिन को इसी बदलाव का लाभ मिला है और वह आईवीएफ तकनीक से गर्भवती हुई हैं।

'बड़ी संख्या में सिंगल महिलाएं आईवीएफ करवा रही हैं'
चेन आज 10 हफ्ते की गर्भवती हैं। वह कहती हैं, 'सिंगल पेरेंट बनना हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन मैं इस फैसले से खुश हूं।' उनके मुताबिक 'ऐसे ही, शादी करना या न करना हर व्यक्ति को खुद तय करना है। नीतियों को हमने यहां उदार बना दिया है और मैं जानती हुईं कि बड़ी संख्या में सिंगल महिलाएं आईवीएफ करवा रही हैं।'

Recommended Video
चीन में कम होती जा रही है नई पीढ़ी की आबादी
चीन को इसकी सख्त नीतियों की वजह से 6 दशकों में पहली बार जनसंख्या में गिराविट देखने को मिली है और इसका परिणाम ये हुआ है कि बूढ़ी होती आबाद की तुलना में नई पीढ़ी की जनसंख्या कम होती जा रही है।
चीन में आईवीएफ का बढ़ रहा है बाजार
जब चीन को अपनी गलतियों का एहसास हुआ तो सरकार के सलाहकारों ने मार्च में अकेली माताओं और अहिवाहित महिलाओं को एग फर्टिलाइजिंग और आईवीएफ उपचार की हरी झंडी दिखानी शुरू की। इसका परिणाम ये हुआ है कि दुनिया के सबसे बड़े बाजार में इस तरह की तकनीकों का कारोबार बढ़ता जा रहा है।

युवाओं की कमी के डर से सहम गया है ड्रैगन
चीन में पहले से फर्टिलिटी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में निवेशक वहां बड़े निवेश के लिए उतावले हो रहे हैं। चीन को अब सिर्फ आबादी चाहिए, ताकि पीपुल्स लिब्रिशन आर्मी के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को भी युवा कैडरों की सप्लाई निरंतर जारी रहे।
इंवो बायोसाइंस के एशिया पेसिफिक के बिजनेस डायरेक्टर वाईवे लिप्पेंस ने कहा है 'अगर चीन अपनी नीति बदलकर सिंगल महिलाओं को बच्चे पैदा करने की अनुपति देता है, तो इसकी वजह से आईवीएफ की डिमांड बढ़ सकती है।' वह अपनी आईवीएफ टेक्नोलॉजी लॉन्च करने के लिए रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार कर रही है।
कई प्रांत तेजी से अपना रहे नए नियम
शंघाई और गुआंग्डोंग प्रांत ने भी अविवाहित महिलाओं को अपने बच्चों के पंजीकरण की अनुमति दे दी है, लेकिन सिंगल महिला के लिए आईवीएफ प्रक्रिया अभी भी प्रतिबंधित है। (तस्वीरें- प्रतीकात्मक)
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications