शख्स ने लॉटरी में जीत लिए 250 करोड़, लेकिन पत्नी-बच्चों को नहीं लगने दी भनक, अब बताई वजह
पिछले हफ्ते लॉटरी जीतने वाले ली ने चीनी अखबार को दिए गये इंटरव्यू में कहा कि, "मैंने अपनी पत्नी और बच्चे को इस डर से लॉटरी की बात नहीं बताई।
China News: कहते हैं, आदमी अगर एक रुपया भी जीत ले, तो उसका ढिंढोरा वो पूरी दुनिया में पीटने लगता है, लेकिन दक्षिणी चीन में एक शख्स ने ढाई सौ करोड़ रुपये से ज्यादा जीतकर भी उसकी बनक अपनी पत्नी और बच्चों को नहीं लगने दी। हालांक, अब लॉटरी जीतने वाले उस शख्स ने 'खजाना' मिलने की इस खबर को अपनी पत्नी और बच्चों से क्यों छिपाए रखा, उसकी वजह बताई है।

लॉटरी में जीता 30 मिलियन डॉलर
चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी चीन में एक व्यक्ति ने लॉटरी में 219 मिलियन युआन (29.9 मिलियन डॉलर) जीत लिए और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को कुछ नहीं बताया। अब लॉटरी जीतने वाले शख्स ने कहा है कि, उसने लॉटरी जीतने की बात इसलिए अपने परिवारवालों से छिपाकर रखी, क्योंकि उसे डर था, कि इतने पैसे मिलने के बाद वो आलसी हो सकते हैं और वो अपना सारा काम धंधा बंदकर घर में बैठ सकते हैं। नैनिंग इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम ली है और वो दक्षिणी चीन के गुआंग्शी के दक्षिणी क्षेत्र नाननिंग के लॉटरी ऑफिस में अकेला गया हुआ था। तस्वीर में उसे लॉटरी बोर्ड के साथ देखा जा सकता है और उसके सिर को पीले रंग के एक इमोजी से ढंक दिया गया है, ताकि उसकी पहचान छिपाकर रखी जा सके।
लॉटरी जीतकर क्या बोला?
पिछले हफ्ते लॉटरी जीतने वाले ली ने चीनी अखबार को दिए गये इंटरव्यू में कहा कि, "मैंने अपनी पत्नी और बच्चे को इस डर से लॉटरी की बात नहीं बताई, कि वो अमीर बनने की खबर मिलने के बाद सारा काम काज बंद कर देंगे और आलसी हो जाएंगे। वो फिर भविष्य में कोई काम नहीं करेंगे या कोई कड़ी मेहनत का काम नहीं करना चाहेंगे"। रिपोर्ट के मुताबिक, ली ने अपनी लॉटरी की रकम से 5 मिलियन युआन का दान कर दिया और अभी तक उन्होंने ये तय नहीं किया है, कि वो जीते हुए पैसों के साथ क्या करने वाले हैं। आपको बता दें कि, चीन की केंद्र सरकार, कल्याण और खेल के लिए धन जुटाने के लिए लॉटरी चलाती है। गुआंग्शी में खिलाड़ी लाल गेंद पर छह नंबर और नीली गेंद पर एक नंबर चुनते हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि, उसके जीतने वाले नंबर वही थे जो वह सालों से खेल रहा था, 2, 15, 19, 26, 27, 29 और 2।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications