चीन ने 1.3 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद, वुहान के बाद अबतक का सबसे बड़ा लॉकडाउन

बीजिंग, 23 दिसंबर: चीन में व्यापक लॉकडाउन का दौर दो साल बाद फिर लौट आया है। वुहान जितने बड़े शहर शियान में भी गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह शहर कई पूर्व चीनी राजवंशों की राजधानी और टेराकोटा वॉरियर्स के लिए मशहूर है। यहां की 1.3 करोड़ आबादी से कहा गया है कि वह अपने घरों में ही बंद रहें। बीते दो वर्षों में चीन ने कहीं भी इतना बड़ा लॉकडाउन नहीं लगाया था और वह छोटे-छोटे लॉकडाउन लगाकर ही वायरस को कंट्रोल कर रहा था। लेकिन, ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया में जो दशहत मची हुई, उससे आशंकित चीनी शासकों ने पश्चिम के इस बड़े शहर को पूरी तरह से तालों में बंद कर दिया है।

1.30 करोड़ की आबादी वाले शियान में लॉकडाउन

1.30 करोड़ की आबादी वाले शियान में लॉकडाउन

चीन ने अपने पश्चिमी शहर शियान को गुरुवार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। दो साल पहले वुहान से कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से यह वायरस के खिलाफ चीन का सबसे बड़ा अभियान है। शियान के 1.3 करोड़ निवासियों को को सख्त हिदायत दी गई है कि वह अपने घरों में ही बंद रहें और घर का सिर्फ एक सदस्य ही हर दूसरे दिन जरूरी सामानों और खाने की चीजों के लिए घरों से बाहर निकलें। शहर से बाहर गैर-जरूरी यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधत की जा चुकी है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की व्यापक टेस्टिंग के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें 127 कोविड इंफेक्शन 14 जिलों में पाए गए थे।

छुट्टियों और विंटर ओलंपिक को लेकर चिंता में चीन

छुट्टियों और विंटर ओलंपिक को लेकर चिंता में चीन

चीन में कोविड का संक्रमण ऐसे समय में बढ़ने लगा है, जब छुट्टियों की वजह से यात्राएं बढ़ी हैं और विंटर ओलम्पिक गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके लिए फरवरी में बड़ी तादाद में एथलीट और बाकी लोग पहुंचने वाले हैं। अभी ज्यादातर संक्रमण डेल्टा वेरिएंट के बताए जा रहे हैं जो अधिकतर देशों में गर्मियों में फैलकर कम हो चुके हैं। लेकिन, चीन ज्यादा संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हताश लग रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह वैक्सीन और पहले के संक्रमण से प्राप्त इम्यूनिटी को भी नाकाम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के उप प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। शिन्हुआ के मुताबिक चीन के 25 सदस्यीय पोलिब्यूरो के सदस्यों में शामिल सुन ने महत्वपूर्ण स्थानों पर बड़ी भीड़ और लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित करने पर जोर दिया है।

Recommended Video

    COVID-19 Omicron Variant: WHO ने Vaccine के बूस्टर डोज को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    डोमेस्टिक उड़ानों पर रोक

    डोमेस्टिक उड़ानों पर रोक

    स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि शिआन से संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए गुरुवार से शहर की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पूरी महामारी के दौरान चीन ने यह नीति अपनाई है कि संक्रमण के बाद बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, धुआंधार कॉन्टैक्ट-ट्रेसिंग और चुन-चुनकर लॉकडॉउन लगाकर इस वायरस को कंट्रोल किया है। लेकिन, नए वेरिएंट ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को सख्त कदम उठाने को मजबूर किया है। दावा है कि चीन में करीब दो महीने से कोविड को कोई भी लोकल मामला सामने नहीं आया था। 2020 की शुरुआत में वुहान के बाद से वह लोकल लॉकडाउन से ही काम चला रहा था, लेकिन अब शियान में उसी तरह की पाबंदी लगाई गई है, जो कि जनसंख्या के मामले में वुहान के ही बराबर है।

    शियान में 200 लोगों के संक्रमण की रिपोर्ट

    शियान में 200 लोगों के संक्रमण की रिपोर्ट

    गुरुवार को चीनी अधिकारियों ने माना है कि शीतकालीन ओलिम्पिक खेलों में कोविड संक्रमण होना तय है, जो कि फरवरी की शुरुआत में होने जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा है कि वायरस से बेहतर सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज लेकर आएं, खासकर ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए, जो इम्यूनिटी को भेद रहा है। शियान में अभी जो कोरोना संक्रमण फैला है, उसके लिए पाकिस्तान से आई एक फ्लाइट को जिम्मेदार माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि क्वारंटीन होटल के एक सफाईकर्मी को दो हफ्ते पहले रूम की सफाई के दौरान संक्रमण हो गया, जिसमें कि चीन आया एक कोविड पॉजिटिव शख्स ठहरा था। उससे वायरस दूसरे सफाईकर्मियों में फैला और फिर स्थानीय स्तर पर फैल गया। गुरुवार तक संक्रमितों का तादाद 200 पहुंच चुकी है। (तस्वीरें-फाइल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+