चीन में कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में आए अबतक के सबसे अधिक नए मामले, 5 करोड़ लोग घर में हुए कैद
बीजिंग, 16 मार्च। चीन में कोरोना के जिस तरह से एकदम से बड़ी संख्या मे नए मामले सामने आ रहे हैं उसने लोगों की चिंत को काफी बढ़ा दिया है। चीन में कोरोना से हालात अब बदतर होने लगे हैं। हर रोज रिकॉर्ड नंबर में संक्रमण के नए मामले साने आ रहे हैं। चीन में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 5280 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में यह अबतक का सर्वाधिक मामला है। सबसे ज्यादा जिलिन प्रांत में केस सामने आए हैं, जबकि शेंजेन में बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं।

करोड़ो लोग घर में हुए कैद
अहम बात यह है कि चीन में जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी उसके बाद से कभी भी पांच हजार से अधिक मामले एक दिन में नहीं आए। इस बीच शंघाई के वायरोलॉजिस्ट ने चेताया है कि अब झूठ बोलने का समय नहीं है, हमे महामारी के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने की जरूरत है। कोरनोा के बढ़ते मामलों के बीच चीन के कई प्रांतों में लॉकडाउन लगा दया गया है। जिसकी वजह से 5 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इस लॉकडाउन से जिलिन प्रांत के लोग हैं जहां पर 2.4 करोड़ आबादी है। जबकि शेनजेन में 1.75 करोड़ लोग और डोंगुआ मे एक करोड़ लोगों को लॉकडाउन की वजह से घर में कैद होना पड़ा है।

सर्वाधिक मामले आए सामने
गौर करने वाली बात है कि चीन में कोरोना की शुरुआत फरवरी 2020 में हुई थी और इसके बाद से अभी तक सर्वाधिक एक दिने में मामले 14 मार्च को सामने आए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अभी तक कोरोना की इस नई लहर से चीन में कितने लोगों की मौत हुई है। जिस तरह से लगातार कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं उसकी वजह से चीन में अब कोरोना टेस्टिंग को काफी बढ़ा दिया गया है। जगह-जगह पर बैनर लगाकर लोगों का टेस्ट किया जा रहा है।

वायरोलॉजिस्ट ने चेताया
चीन में महामारी के विशेषज्ञ झेंग वेनहोंग ने महामारी को लेकर चेताते हुए कहा कि यह समय चीन के लिए मुश्किलभरा है। ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में उन्होंने कहा कि हमे जीरो पॉलिसी पर बहस करने की जगह अब ऐसी रणनीति तैयार करने की जरूरत है जिससे की महामारी पर नियंत्रण हासिल किया जा सके। हमे लगातार लॉकडाउन लगाते रहने या टेस्टिंग से इसका हल नहीं मिलेगा। हमे इसके लिए एक मजबूत रणनीति तैयार करने की जरूरत है जिससे कि इसपर नियंत्रण हासिल किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications