Covid-19: चीन कुछ लोगों को जुलाई से ही दे रहा कोरोना वैक्सीन, दुनिया से छिपाया
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में 2 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। विश्व को कोरोना वायरस देने वाला चीन खुद प्रभावित देशों की सूची में 30 देशों के नीचे है जबकि अमेरिका, ब्राजील और भारत टॉप तीन देशों में शामिल हैं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में कोरोना वायरस संक्रमण के इतने कम मामलों ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। कई लोग इसके पीछे चीन सरकार की मुस्तैदी बता रहे हैं तो कई का मानना है कि चीन दुनिया सें संक्रमितों का आंकड़ा छिपा रहा है।

रूस के बाद चीन लॉन्च करेगा वैक्सीन?
हाल ही में अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चीन अपने देश में कोरोना को फैलने से कैसे रोका। गौरतलब है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने की जुगत में लगे हुए हैं। रूस के बाद अब चीन कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इस बीच चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा गया है कि शी जिनपिंग सरकार ने देश में विकसित कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

इस वैक्सीन को मिली मंजूरी
जानकारी के मुताबिक चीन ने Sars-Cov-2 वैक्सीन के इमरजेंसी हालात में इस्तेमाल को अनुमति दे दी है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रमुख झेंग झोंगवेई ने बताया कि सरकार ने Sars-Cov-2 वैक्सीन के स्वास्थ्य और सीमा अधिकारियों के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। चीन में फिलहाल कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग चरणों में चल रहा है लेकिन इससे पहले ही देश में टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।

जुलाई से ही दिया जा रहा डोज
बता दें कि झेंग झोंगवेई वैक्सीन बना रही टास्कफोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि चीन में आधिकारिक तौर पर 22 जुलाई से ही कोरोना वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल कर रहा है और अब इस बात को 1 महीना बीत चुका है। हालांकि चीन में फिलाहाल कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई उनमें कुछ साइड इफेक्ट दिखा लेकिन किसी को बुखार नहीं आया। जिन अधिकारियों को वैक्सीन दी रहा ही है उनमें स्वास्थ्य संबंधी और सीमा पर तैनात लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की जांच के लिए दिल्ली एम्स की टीम जाएगी गोवा, 10 दिन से हैं भर्ती












Click it and Unblock the Notifications