कोरोना से जंग में चीन को बड़ी कामयाबी, वैक्‍सीन Ad5-nCoV को मिला पेटेंट

बीजिंग। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। हर देश इसकी दवा बनाने में जुटा है और लगभग फाइनल स्‍टेज पर है। इस बीच कोरोना वैक्‍सीन को लेकर चीन ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक की कोरोना वैक्सीन Ad5-nCoV को पेटेंट मिल गया है। यह जानकारी नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने दी है। जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन के पेटेंट के लिए 18 मार्च को ही अनुरोध किया गया था, लेकिन 11 अगस्त को इसकी मंजूरी मिली है।

इस साल के आखिरी तक लॉन्‍च होगी वैक्‍सीन

इस साल के आखिरी तक लॉन्‍च होगी वैक्‍सीन

चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चीन बेहद ही सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कोरोना वैक्‍सीन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि वैक्‍सीन को इस साल के आखिर तक लॉन्‍च किया जा सकता है। चीन ने कहा है कि तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान चीनी वैक्‍सीन की प्रभाव क्षमता का आकलन किया जाएगा। अगर यह वैक्‍सीन सफल रहती है तो उसे बाजार में उतार दिया जाएगा।

भारत भी पहुंच गया है वैक्‍सीन बनाने के करीब

भारत भी पहुंच गया है वैक्‍सीन बनाने के करीब

भारत भी वैक्सीन के लिए लगातार दूसरे देशों से चर्चाओं में लगा हुआ है। हालांकि रूस ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है लेकिन भारत उसे पहली पसंद के रूप में नहीं देख रहा है। देश की वैक्सीन रणनीति से अवगत एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा भारत जिन वैक्सीन के विकल्पों को देख रहा है उनमें ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका और संयुक्त राज्य अमेरिका के मॉडर्न-एनआईएआईडी द्वारा विकसित किए जा रही कोविड 19 की वैक्सीन शामिल हैं। उन्होंने ये भी बताया कि भारत में इस प्रक्रिया को अंजाम देने वाले ग्रुप के साथ सोमवार को भारत की एक बैठक होगी।

दुनिया में कोरोना से अबतक 7.71 लाख मौतें

दुनिया में कोरोना से अबतक 7.71 लाख मौतें

दुनिया में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा रविवार को 2.17 करोड़ पार कर गया। वहीं मृतकों की संख्या भी 7.71 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि महामारी की चपेट में आए 1.44 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, अमेरिका और ब्राजील महामारी से सर्वाधिक पीड़ित देश हैं। जबकि खुद को कोरोना मुक्त कर चुके न्यूजीलैंड में वायरस फिर से पैर जमा चुका है। देश में रविवार को कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 12 मामले ऑकलैंड शहर से हैं। खतरे को देखते हुए न्यूजीलैंड में लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+