स्कूल ना जाने की जिद कर रही थी बच्ची, बाप बाइक पर बांधकर ले गया
बीजिंगः ऐसा कई बार होता है जब छोटे बच्चे स्कूल जाने से इनकार कर देते हैं। लेकिन माता-पिता उन्हें टॉफी या चॉकलेट का लालच देकर स्कूल भेज देते हैं। लेकिन फिर भी अगर कोई बच्चा स्कूल न जाए तो उसके साथ क्या करना चाहिए। कुछ भी करें लेकिन कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा तो नहीं करेगा जो चीन के एक पिता ने अपनी बेटी के साथ किया। इस पिता की हरकत को देखकर हर कोई हैरान रह गया। बच्ची से स्कूल जाने से इनकार किया तो पिता ने बेटी को बाइक के पीछे बांधा और स्कूल छोड़कर आया।

वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में बच्ची को रोते हुए देखा जा सकता है। बच्ची का शरीर बंधा हुआ है, उसका पिता बाइक चला रहा है। बच्ची का आधा शरीर बाइक पर टिका हुआ है तो वहीं आधा शरीर लटक रहा है।
ये वीडियो चीन के ग्वांगडोंग राज्य के युन्फू में रिकॉर्ड किया गया है। दुनिया भर में ये वीडिया काफी वायरल हो रहा है, जो भी इस वीडियो को देख रहा है, इसकी आलोचना कर रहा है। इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात थी कि व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।
यह भी पढ़ें- 16 साल पुरानी शादी होगी खत्म, इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी को भेजा तलाक का नोटिस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व्यक्ति तक पहुंच गई, लेकिन इसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। चीनी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कुछ दिन पहले एक ओर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला ने छोटे बच्चे को 'सबक सिखाने' के लिए उसे जान-बूझकर गिरा दिया था, जिसके बाद बच्चा चोटिल हो गया और उसे दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, महिला ने बच्चे के परिवार वालों से बाद में माफी मांगी।
यह भी पढ़ें- आप विधायक अलका लांबा ने आदित्यनाथ को कहा, निकम्मा- बेऔलाद आदमी












Click it and Unblock the Notifications