भारत से 10 साल में दोगुना होगा China Defense Budget, हैरान कर देंगे चीन के सेना पर खर्च के आंकड़ें
चीन ने एक बार फिर से रक्षा बजट में भारी वृद्धि का ऐलान किया है। इससे पहले पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का खर्च 2020 में 6.6 प्रतिशत, 2021 में 6.8 प्रतिशत और 2022 में 7.1 प्रतिशत बढ़ाया गया था।

China Defense Budget: चीन एक बार फिर से सेना पर खर्च को लेकर बजट बढ़ाने का ऐलान किया है। चीन ने इस बार 2022 के बजट की तुलना में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। चीन का रक्षा बजट बढ़ने के साथ अब अब इस इस वर्ष वास्तविक रक्षा व्यय बढ़कर $225 बिलियन हो जाएगा। ये आठवीं बार है जब चीन ने प्रतिश के एक अंकों में वृद्धि की घोषणा की है।
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) ने रविवार को 2023 के लिए अपने रक्षा बजट के मसौदे की घोषणा कर दी। चीन सरकार के मुताबिक इसे रक्षा बजट में "उचित, संयमित वृद्धि" कहा गया है। रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब 2023 के बजट में वर्ष के दौरान चीन का वास्तविक रक्षा खर्च बढ़कर 1.55 ट्रिलियन युआन (225 बिलियन डॉलर) हो जाएगा। इससे पहले पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का खर्च 2020 में 6.6 प्रतिशत, 2021 में 6.8 प्रतिशत और 2022 में 7.1 प्रतिशत बढ़ाया गया था।
चीन ने बजट के मुताबिक 2023 के लिए जीडीपी विकास का लक्ष्य लगभग 5 प्रतिशत निर्धारित किया है। चीन की रक्षा बजट में इस तरह की वृद्धि उसकी विस्तारवादी सोच का परिणाम हो सकता है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, पीएलए की ओर से उसकी स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर 1 अगस्त, 2022 को कहा गया कि 21वीं सदी के मध्य तक चीन अपनी सेना को एक विश्व स्तरीय बल बनाने की योजना बना रहा है।
चीन दुनिया का सबसे अधिक रक्षा बजट वाला दूसरा देश है। सबसे अधिक रक्षा बजट वाले देशों की सूची में 817 बिलियन डॉलर के सैन्य बजट के साथ अमेरिका सूची में शीर्ष पर है। जबकि चीन का रक्षा बजट अमेरिका से तीन गुना कम है। वहीं जापान रक्षा पर 51 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26.3 प्रतिशत सैन्य खर्च में वृद्धि होगी। जबकि भारत अपना सैन्य बजट 13 फीसदी बढ़ाकर 72.5 अरब डॉलर करने जा रहा है, जो कि सभी सरकारी खर्च का 13.2 प्रतिशत और भारत की जीडीपी का 1.97 प्रतिशत है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस, यूके, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के अन्य कई देश भी रक्षा खर्च को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications