अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर चीन हुआ नाराज, बोला- "चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का हो रहा उल्लंघन"

गृहमंत्री अमित शाह भारत-चीन सीमा से लगे एक गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे ITBP के जवानों से भी संवाद करेंगे।

amit shah china

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 और 11 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारत-चीन सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के एक गांव किबिथू में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' की शुरुआत करेंगे। गृहमंत्री की इस दो दिवसीय यात्रा का चीन ने विरोध किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने गृह मंत्री शाह के दौरे को लेकर कहा कि वह भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का दृढ़ता से विरोध करता है क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र में आधिकारिक गतिविधियों से चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन हो रहा है।

चीन के व विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक सवाल के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि अमित शाह की 'चीनी क्षेत्र' की यात्रा ने बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन किया है। चीन इसका विरोध करता है क्योंकि जंगनान का इलाका चीन का क्षेत्र है।

बता दें कि बीते साल 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़क की घटना हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में 20 से अधिक चीनी सैनिक घायल हुए थे। इससे पहले अक्टूबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था।

इसी महीने चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों का नाम बदल दिया है। उसने ये नाम चीनी, तिब्बती और पिनयिन भाषाओं में जारी किया है। 2017 और 2021 में भी चीन ने 6 और 15 जगहों का नाम बदला था। चीन के इस दुस्साहस के बाद गृहमंत्री का दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आपको बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र मानने से इनकार करता रहा है। चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश को 'दक्षिणी तिब्बत' का हिस्सा बताता है। वह भारत पर आरोप लगाता है कि भारत ने उसके तिब्बती इलाके पर कब्जा किया है और उसे अरुणाचल प्रदेश का नाम दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+